"विलोम" शब्द का अर्थ है-उल्टा या विपरीत। अत: किसी शब्द का उल्टा अर्थ व्यक्त करने वाला शब्द विलोमार्थक शब्द कहलाता है। विलोम शब्द (Vilom Shabd) को अंग्रेज़ी में ‘Antonyms’ कहते है ।
विपरीतार्थक, विपरीत अर्थ या विलोम शब्द (Vilom Shabd) देने वाले शब्द निम्नलिखित विधियों से बनते हैं:
1. लिंग-परिवर्तन के द्वारा :
जैसे-भाई-बहन, राजा-रानी, वर-वधू, लड़का-लडकी, गाय-बैल, कुत्ता-कुतिया,इत्यादि।
2. भिन्न जातीय शब्द के द्वारा :
जैसे- अधम-उत्तम, अधिकतम-न्यूनतम, अनुराग-विराग, आजाद-गुलाम,आगे-पीछे, कड़वा-मीठा, इत्यादि।
3. उपसर्ग की सहायता से :
जैसे-ईश्वर-अनीश्वर, आस्था-अनास्था, अस्वस्थ-स्वस्थ, मान-अपमान, अल्पायुदीर्धायु, अंतर्मुखी-बहिर्मुखी, इत्यादि।
4. उपसर्ग के समान प्रयुक्त होनेवाले शब्दों के परिवर्तन से :
जैसे-गणतंत्र-राजतंत्र, अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक,उत्तरायण-दक्षिणायण, एकतंत्र-बहुतंत्र, उदयाचल-अस्ताचल, विशालकाय-लघुकाय, इत्यादि।
5. नज समास के पद बनाकर :
जैसे-नश्वर-अनश्वर, आदि-अनादि, संभव-असंभव, आस्तिक-नास्तिक,अनाथ-सनाथ, सार्थक-निरर्थक, इत्यादि।
शब्द | विलोम | शब्द | विलोम |
---|---|---|---|
अमृत | विष | अथ | इति |
अन्धकार | प्रकाश | अल्पायु | दीर्घायु |
अनुराग | विराग | अनुज | अग्रज |
अधिक | न्यून | अर्थ | अनर्थ |
अतिवृष्टि | अनावृष्टि | अनुपस्थिति | उपस्थिति |
अज्ञान | ज्ञान | अनुकूल | प्रतिकूल |
अभिज्ञ | अनभिज्ञ | अल्प | अधिक |
अनिवार्य | वैकल्पिक | अगम | सुगम |
अभिमान | नम्रता | अनुग्रह | विग्रह |
अपमान | सम्मान | अरुचि | रुचि |
अर्वाचीन | प्राचीन | अवनति | उन्नति |
अवनी | अंबर | अच्छा | बुरा |
अच्छाई | बुराई | अमीर | ग़रीब |
अंधेरा | उजाला | अर्जित | अनर्जित |
अंत | प्रारंभ | अंतिम | प्रारंभिक |
आदि | अंत | आगामी | गत |
आग्रह | दुराग्रह | आकर्षण | विकर्षण |
आदान | प्रदान | आलस्य | स्फूर्ति |
आदर्श | यथार्थ | आय | व्यय |
आहार | निराहार | आविर्भाव | तिरोभाव |
आमिष | निरामिष | आर्द्र | शुष्क |
आज़ादी | ग़ुलामी | आकाश | पाताल |
आशा | निराशा | श्रित | निराश्रित |
आरंभ | अंत | आदर | अनादर |
आयात | निर्यात | आर्य | अनार्य |
आदि | अनादि | आस्तिक | नास्तिक |
आवश्यक | अनावश्यक | आनंद | शोक |
आधुनिक | प्राचीन | आना | जाना |
आलस्य | फुर्ती | आध्यात्मिक | भौतिक |