पुस्तकालय समाज एवं प्रबन्ध
Library Society & Management

One line Question & Answer in Hindi


पुस्तकालय समाज एवं प्रबन्ध
(Library Society & Management)
01. “विश्व में सर्वोत्तम विचारों को जानने का सबसे तेज और सरल माध्यम सार्वजनिक पुस्तकालय है।" यह कथन है : “गेराल्ड जानसन” (Gerald Johnson) का है।
02. औपचारिक शिक्षा (Formal Education) से क्या अभिप्राय है : औपचारिक शिक्षा से अभिप्राय ऐसे शिक्षा से है जो किसी विशेष निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर किसी विशेष स्तर पर प्राप्त की जाती है। यह शिक्षा शिक्षण संस्थानों जैसे—विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा शोध संस्थानों आदि के माध्यम से प्राप्त की जाती है।
03. अनौपचारिक शिक्षा (Informal Education) से क्या अभिप्राय है : अनौपचारिक शिक्षा से अभिप्राय ऐसे शिक्षा से है जो किसी निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर प्राप्त न कर सामान्य रूप से प्राप्त की जाती है । अर्थात् औपचारिक शिक्षा के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार की शिक्षा अनौपचारिक शिक्षा कहलाती है। जिसे पुस्तकालय के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसमें प्रौढ़ शिक्षा प्रमुख है।
04. औपचारिक तथा अनौपचारिक शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकालयों की भूमिका को जाना जाता है: “लोक विश्वविद्यालय” (People's University) के नाम से।
05. किसी विश्वविद्यालय की कार्य क्षमता तथा प्रकृति किस आधार पर मापी जा सकती है : उसके पुस्तकालय के रख-रखाव के आधार पर। (यह आधार विश्वविद्यालय अनुदान समिति, यू. के. द्वारा प्रस्तुत किया गया है।)
06. “किसी ग्रन्थालय का महत्व उसमें एकत्रित ग्रन्थों की संख्या की अपेक्षा पाठ्य सामग्रियों को उपादेय बना देने की क्षमता से निर्णित होता है ।” कथन किसका है : डॉ. रवीन्द्र नाथ टैगोर का।
07. ग्रन्थ” ग्रन्थालय के आधार है, कथन किसका है : डब्ल्यू. बी. सियर्स (W. B. Sears) का।
08. कुछ ग्रन्थालयों में ग्रन्थालय के समस्त कार्य एक ही व्यक्ति द्वारा किये जाते हैं कहा जाता है। : “सर्व कार्यकर्ता ग्रन्थालयी” (Do-all Librarian)
09. “कोई विश्वविद्यालय उतना ही अच्छा होता है जितना अच्छा उसका पुस्तकालय है।” कथन किसका है : एच. जी. बी. हचिंग (H. G. B. Hutching) का।
10. पुस्तकालय विज्ञान की शिक्षा की आवश्यकता सर्वप्रथम कब और किसके द्वारा महसूस की गई थी : सन् 1809 में जस्टिस विन्सर (Justice Winsor) द्वारा।
11. पुस्तकालय विज्ञान की शिक्षा के लिए प्रथम कॉलेज केब, कहाँ, किस नाम से तथा किसके प्रयास से प्रारम्भ किया गया था : प्रथम कॉलेज सन् 1887 में कोलम्बिया कॉलेज में “स्कूल ऑफ लाइब्रेरी इकोनॉमी" के नाम से मेल्विल ड्यूवी ने प्रारम्भ किया गया था।
12. मेल्विल इयूवी द्वारा सर्वप्रथम स्थापित पुस्तकालय विज्ञान विद्यालय के प्रारम्भ में कितने छात्र और शिक्षक थे : 20 छात्र तथा 7 अंशकालिक शिक्षक थे।
13. पुस्तकालय विज्ञान में प्रोफेसर का पद सर्वप्रथम कब और किस विश्वविद्यालय में सृजित किया गया था : सन् 1886 में गटिन्जन विश्वविद्यालय-पश्चिम जर्मनी (Gottingen University, West Germany) में।
14. भारत में पुस्तकालय विज्ञान की शिक्षा सर्वप्रथम कब, कहाँ और किसके सहयोग से प्रारम्भ किया गया था : सन् 1911 में बड़ौदा में डब्ल्यू. ए. बोडेन (WA. Borden) के सहयोग से।
15. भारत में द्वितीय पुस्तकालय स्कूल कहाँ और किसके द्वारा प्रारम्भ किया गया था : पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर (जो अब पाकिस्तान में है) ए. डी. डिकन्सन द्वारा।
16. पंजाब में पुस्तकालय विज्ञान की शिक्षा का शुभारम्भ कब और किसके सहयोग से हुआ : सन 1915 में ए. डी. डिकन्सन (A. D. Dickenson) के सहयोग से।
17. भारत में सर्वप्रथम पुस्तकालय विज्ञान का एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठयक्रम कब और कहाँ प्रारम्भ किया गया था : सन् 1937 में मद्रास विश्वविद्यालय में।
18. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में पुस्तकालय विज्ञान का स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया था : सन् 1941 में।
19. भारत में सर्वप्रथम किस विश्वविद्यालय में पुस्तकालय विज्ञान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एम. लिब. एस. सी) तथा पी.एच.डी.का अध्ययन प्रारम्भ किया गया था : दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली में।
20. पुस्तकालय विज्ञान की स्नातक तथा पी.एच.डी. पाठ्यक्रम सर्वप्रथम किस देश में प्रारम्भ किया गया था : अमेरिका में।
21. भारत में पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में प्रथम पी.एच. डी. उपाधि कब, किसे तथा किस विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई थी, तथा उसका शोध शीर्षक क्या था : सन् 1957 में श्री डी. बी. कृष्णाराव को दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा “फेसिट एनालिसिस एण्ड डेप्थ क्लासीफिकेशन ऑफ एग्रीकल्चर” (Facet Analysis and Depth Classification of Agriculture) नामक शोध शीर्षक पर प्रदान किया गया था।
22. पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में द्वितीय पी.एच.डी.उपाधि कब, किसे तथा किस विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया था : सन 1077 मे डॉ. पाण्डेय एस. के. शर्मा को पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब द्वारा प्रदान की गई थी।
23. पुस्तकालय शब्द की ईत्पवत्त वकस शब्द से हुइ है: लाइबर (Latin Word ‘Liber’)
24. वैसा पुस्तकालय जो जनता के लिए, जनता का और जनता द्वारा संचालित हो कहलाता है : सार्वजनिक पुस्तकालय (Public Library)
25. पुस्तकालय विज्ञान के प्रथम सूत्र कौन सा है?: पुस्तकें उपयोग के लिए है (Books are for use)
26. ‘डेलीबरी ऑफ बुक्स कानून’ किस वर्ष पास हुआ था? : 1954 ई० में
27. सियाजी गायकवाड दितीय द्वारा किसे बदोडा राज्य में पुस्तकालय सेवा के विकास के लिए बुलाया गया था? : डब्लू॰ बोर्डन (W. Bordan)
28. पुस्तकालय उपकर किस तरह के पुस्तकालय का प्रमुख आय का स्रोत है? : सार्वजनिक पुस्तकालय (Public Library)
29. भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय कहाँ पर स्थित है? : कोलकाता (Kolkata)
30. सार्वजनिक पुस्तकालय (Public Library) का प्रमुख आय का स्रोत है? : पुस्तकालय उपकर (Library cess)
31. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र CD- ROM की व्याख्या करता है?: पांचवें सूत्र में
32. किस वर्ष रंगनाथन की जन्म शताब्दी मनाई गई? : 1992 में
33. विश्व की सबसे बडी और पुरानी लाइब्रेरी संघ है?: अमेरिकन लाइब्रेरी असोसिएशन ( ALA)/a>
34. किस जगह पर सन 1962 में DRTC (डॉक्युमेंटेशन रिसर्च एंड ट्रेनिग सेंटर) की स्थापना की गई? : बंगलोर ( Balglore)
35. भारत का राष्ट्रीय चिकित्सा पुस्तकालय कहाँ पर अवस्थिति है : नई दिल्ली (New Delhi)
36. पुस्तकालय विकास की रूप-रेखा किसने तैयार की थी? : डॉ॰ एस॰अर॰रंगनाथन (S.R.Rangnathan)
37. खुदाबक्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी कहाँ अवस्थिति है: पटना, बिहार
38. भारतीय राष्ट्रीय पुस्तकालय के प्रथम लाइब्रेरियन कौन थे ? : एस॰ केशवन (S. Kesavan)
39. भारत में प्रथम पुस्तकालय अधिनियम कब पारित हुआ था?: मद्रास, तमिलनाडू (Madras, Tamilnadu)
40. किस वर्ष इम्पीरियल लाइब्रेरी को कलकत्ता पब्लिक लाइब्रेरी मे मिला दिया गया? : 1902
41. कब पुस्तकालय विज्ञान में सूचना विज्ञान शब्द जोडा गया? : 1950 में
42. मोबाइल लाइब्रेरी के बदले डा॰ रंगनाथन ने कौन सा शब्द दिया। : चक्के पर पुस्तकालय (Library on Wheels)
43. लाइब्रेरियन दिवस कब मनाया जाता है। : 12th अगस्त (Birthday Of Dr. S. R. Rangnathan)