पुस्तकालय विज्ञान के सूत्र
Laws of Library Science

One line Question & Answer in Hindi


पुस्तकालय विज्ञान के सूत्र
(Laws of Library Science)
01. डॉ रंगनाथन ने पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों का प्रतिपादन (Rendering) कब किया था? : 1928 में
02. पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्र पुस्तक के रूप कब प्रकाशित हुये? : 1931 में
03. फाइव लॉ ऑफ लाइब्रेरी ऑफ लाइब्रेरी साइंस (The five law of library science) का 2nd एडिशन कब आया था?: 1957
04. फाइव लॉ ऑफ लाइब्रेरी ऑफ लाइब्रेरी साइंस (The five law of library science) की प्रस्तावना और भूमिका किसके द्वारा लिखी गई है?: पी. एस. शिवस्वामी अय्यर (P. S. Sivaswami Aiyer) और डब्ल्यू.सी. बर्विक सैयर्स (W.C. Berwick Sayers)
05. Five law कौन-कौन से हैं? :
1. पुस्तकें उपयोग के लिए हैं (Books are for use),
2. प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले (Every Reader his/her Book),
3. प्रत्येक पुस्तकों का पाठक मिलें (Every Book its reader),
4. पाठक का समय बचाएं (Save the time of the reader),
5. पुस्तकालय वर्धनशील संस्था है (The library is a growing organism)
06. डॉ रंगनाथन के बचपन गुरु एडवर्ड वी. रोस का संबंध लाइब्रेरी साइंस के पांच (5) नियमों में से कौन से नियम से संबंधित है?: (प्रथम नियम) पुस्तकें उपयोग के लिए हैं (Books are for use) ।
07. “How simple, how trivial and yet how seminal” पुस्तकालय विज्ञान के प्रथम सूत्र के बारे में यह किसने कहा?: डॉ रंगनाथन ने
08. पुस्तकालय अधिनियम की आवश्यकता पर कौन सा सूत्र सबसे अधिक बल देता है?: द्वितीय सूत्र - प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले (Every Reader his/her Book)
09. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र पुस्तकालय सहयोग पर बल देता है? : द्वितीय सूत्र - प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले (Every Reader his/her Book)
10. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र इस बात का प्रावधान करता है कि पुस्तकालय सेवा चलाना सरकार का दायित्व है?: द्वितीय सूत्र - प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले (Every Reader his/her Book)
11. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र पाठक की स्वतंत्रता के बारे में समर्थन करता है?: द्वितीय सूत्र - प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले (Every Reader his/her Book)
12. पुस्तकालय पाठक शिक्षा (Library user Education) का संबंध पुस्तकालय के कौन से नियम से है? : द्वितीय सूत्र - प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले (Every Reader his/her Book)
13. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र पुस्तकालयों के नेटवर्क पर जोर देता है। : द्वितीय सूत्र - प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले (Every Reader his/her Book)
14. नेत्रहीनों (दिव्यांग) के लिए शिक्षा कौन सा सूत्र प्रदान करती है? : द्वितीय सूत्र - प्रत्येक पाठक को उसकी पुस्तक मिले (Every Reader his/her Book)।
15. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र प्रचार से संबंधित है? : तृतीय सूत्र - प्रत्येक पुस्तकों का पाठक मिलें (Every Book its reader)।
16. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र मुक्त द्वार प्रणाली (ओपन एक्सेस) की पालन करता है? : तृतीय सूत्र - प्रत्येक पुस्तकों का पाठक मिलें (Every Book its reader)।
17. पुस्तकालय में पुस्तकों के अस्वीकार की आवश्यकता (Need for the rejection of books in the library) पुस्तकालय विज्ञान के किस सूत्र में दी गई है?: पांचवा सूत्र (The library is a growing organism)
18. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र प्लानिंग, मैनेजमेंट और संगठन से संबंधित है? : पांचवा सूत्र (The library is a growing organism)
19. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र सूचना गतिशील, अनंत और अविरल है, के बारे में जानकारी देता है? : पांचवा सूत्र (The library is a growing organism)
20. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र पाठकों के सामने पुस्तकों को लाए जाने से संबंधित है? : तृतीय सूत्र - (Every Book its reader)
21. विस्तार सेवा (Extension service) पुस्तकालय विज्ञान के किस सूत्र को संतुष्ट करती हैं? : तृतीय सूत्र (Every Book its reader)
22. सार्वजनिक पुस्तकालयों में 'नेत्रहीनों (दिव्यांग) के लिए विस्तार सेवा' किस सूत्र को संतुष्ट करती है?: तृतीय सूत्र (Every Book its reader)
23. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र अनुपयोगी पुस्तकों का चयन न करने की सलाह देता है?: तृतीय सूत्र (Every Book its reader)।
24. प्रत्येक पुस्तकों का पाठक मिलें (Every Book its reader) किस पर सबसे अधिक बल देता है?: पुस्तकालय की सेवाओं पर
25. पुस्तकालय अनुक्रमणिकरण और सारकरण (Indexing and abstracting) पुस्तकालय विज्ञान के किस सूत्र से संबंधित है? : 4th सूत्र- पाठक का समय बचाए (Save the time of the reader)
26. पुस्तकालय की Fastly service किस पुस्तकालय नियम से संबंधित है? : 4th सूत्र - पाठक का समय बचाएं (Save the time of the reader)
27. लाइब्रेरी साइंस के कौन से नियम में Stack Room Guide का प्रावधान है?: चौथा नियम
28. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र पुस्तकालयों को डिजिटल बनाने के महत्व पर ध्यान देता है? : पुस्तकालय विज्ञान का 4th और 5th नियम
29. “पुस्तक के जीवित सत्ता है” पुस्तकालय विज्ञान के कौन से सूत्र को इंगित करता है?: पंचम सूत्र- पुस्तकालय वर्धनशील संस्था है (The library is a growing organism)
30. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा नियम पुस्तकालय विकास से संबंधित है? : पंचम सूत्र- पुस्तकालय वर्धनशील संस्था है (The library is a growing organism)
31. कौन सा सुत्र आधुनिक पुस्तकालय में सीडी रोम की आवश्यकता को बताता है?: पंचम सूत्र- पुस्तकालय वर्धनशील संस्था है (The library is a growing organism)
32. पुस्तकालय विज्ञान में बाल एवं वयस्क विकास पर विचार किया गया है यह कौन से सूत्र में किया गया है?: 5th सूत्र- पुस्तकालय वर्धनशील संस्था है (The library is a growing organism)।
33. पुस्तकालय विज्ञान का कौन सा सूत्र पुस्तकालय कर्मी की संख्या से संबंधित है?: पंचम सूत्र- पुस्तकालय वर्धनशील संस्था है (The library is a growing organism)