“logo
  • Home

  • About

  • LIS News

    LIS Jobs LIS Result LIS Syllabus LIS Events
  • LIS Tutorials

    Articles MCQ One-Line:Q&A Old Question Paper Share Your Article
  • LIS Study

    LIS Education LIS Store's LIS E-Books Biography Thought
  • News Paper

    Hindi Newspaper English Newspaper Magazine
  • Contact






भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय
(National Library of India)


देश के लिए एक राष्ट्रीय पुस्तकालय स्थापित करने का प्रावधान भारतीय संविधान में संघ सूची (Union List) की सातवीं अनुसूची के अनुच्छेद 62 में दिया गया है।

भारत के राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library of India) का इतिहास शुरू होता हैं, कलकत्ता पब्लिक लाइब्रेरी से जिसकी स्थापना सन् 1835 ई. में हुई थी, और जनता के लिए इसे मार्च 1836 ई. में जनता के लिए खोला गया। 1844 में तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड मेटकॉफ ने एक बड़े भवन मे स्थानातरण कर दिया । 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम भड़कने के बाद यूरोपीय समुदायों ने पुस्तकालय को अनुदान देना बंद कर दिया, और 1859 ई. में मे इस पुस्तकालय को कलकत्ता नगरपालिका ने अपने प्रबंधन मे ले लिया।

1899 ई. में लार्ड कर्जन (Lord Curzon) भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल इस पुस्तकालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वामित्व – अधिकार लिए और सरकार द्वारा संपोषित इंपीरियल लाइब्रेरी (Imperial Library) के अंतर्गत मिला दिया, तथा इस नवीन इंपीरियल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया (Imperial Library of India) को 30 जनवरी 1903 को जनता के लिए खोल दिया गया । तथा जॉन मैकफार्लेन (John Macfarlane), ब्रिटिश संग्रहालय, लंदन के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष को इम्पीरियल लाइब्रेरी का प्रथम पुस्तकालयाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

1928 में भारत सरकार नें जे ए रिचे (J. A. Richey) की अध्यक्षता में इस पुस्तकालय के प्रशासनिक पुनगठन के लिए एक समिति का गठित की जिसने पुस्तकालय को प्रतिलिप्याधिकार निक्षेपण पुस्तकालय (Copyright Deposit Library) का दर्जा देने की सिफारिश की ।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सन 1948 में भारत सरकार द्बारा इम्पीरियल लाइब्रेरी का नाम राष्ट्रीय पुस्तकालय कर दिया गया, तथा तत्कालीन गवर्नर जनरल श्री बी. सी. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने बेलवेडियर पैलेश को राष्ट्रीय पुस्तकालय के लिए मुहैया कराया । तथा इस नवीन राष्ट्रीय पुस्तकालय के प्रथम पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर श्री बी. एस. केशवन की नियुक्ति की गई, तथा 1 फरवरी, 1953 को भारत संघ के मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने राष्ट्रीय पुस्तकालय को सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए खोल दिया। तथा 1954 में राष्ट्रीय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदाय (सार्वजनिक पुस्तकालय) अधिनियम (Delivery of Books Public libraries Act 1954) पारित किया गया, जिसे 1956 में संशोधित करके पत्र-पत्रिकायों को भी सम्मलित किया गया । जिसके अधीन भारत में प्रकाशित प्रत्येक ग्रन्थ की एक प्रति इस पुस्तकालय निशुल्क प्रकाशकों से प्राप्त होती है।

संगठन व प्रबंधन :- भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library of India) मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता हैं।

प्रक्रियाकरण :- भारत के राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library of India) में एग्लो-अमेरिकन कैटलॉगिंग रूल्स (AACR-2 : Anglo-American Cataloguing Rules), तथा रूल्स फॉर डिस्क्रपिटव कैटलॉगिंग ऑफ़ दि लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस (Rules for Descriptive Cataloguing of the Library of Congress) के आधार पर किया जाता हैं। बिषय शीर्षको में एक रूपता बनाये रखने के लिए सब्जेक्ट हेडिंग्स यूज्ड इन दि डिक्शनरी कैटलॉग ऑफ़ लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस (Subject Headings used in the Dictionary of Library of Congress) के 8 वे संस्करण का प्रयोग किया जाता हैं । तथा प्रलेखो के वर्गीकरण के लिए डेवी डेसिमल क्लासिफिकेशन (DDC : Dewey Decimal Classification) का प्रयोग किया जाता हैं, व पुस्तकों के संख्या निर्माण के लिए कटर द्वारा बनाई गई त्रि –अंक लेखक सारणी (Three Figure Author Tables) / कटर्स टेबल (Cutters Tables) का प्रयोग किया जाता हैं ।

पाठकीय सेवाएँ :- भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय पाठको को अपनी सेवाएँ अनेक माध्यमो से प्रदान करते हैं, जैसे :-
देय-आदेय तथा अंतर-पुस्तकालय ऋण :- भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय गृह – पठन के लिए पुस्तकों को ऋण पर देता हैं, जो कि राष्ट्रीय पुस्तकालयों की विचारधारा के विपरीत हैं। अन्य देशों के राष्ट्रीय पुस्तकालयों में यह सेवा प्रदान नहीं की जाती हैं।
वाचनालय :- राष्ट्रीय पुस्तकालय में एक मुख्य वाचनालय हैं, जिसमें एक साथ 320 पाठकों के बेठने की क्षमता हैं। तथा मुख्य वाचनालय के अतरिक्त 10 कमरे और भी है, जो बिषय विशेष से सम्बंधित साहित्य के उपयोग के लिए हैं।
ग्रन्थसूचीएवं संदर्भ सेवा :- भारत के राष्ट्रीय पुस्तकालय में ज्ञान एवं सूचना के सुसंबंद्ध और प्रभावी प्रसार के लिए 1951में, ग्रन्थसूची विभाग की स्थापना की गई। यह विभाग विद्वानों, लेखक और शोधकर्ताओं के अनुरोध पर किसी दिये गए बिषय पर ग्रन्थसूची तैयार कर नि:शुल्क प्रदान करता हैं। तथा भारत में प्रकाशित अनुवादों की सूचीतथा ग्रन्थसूचीयों की सूची बनाकर इंडेक्स ट्रांसलेशन में शामिल सरने के लिए यूनेस्को भेजता हैं ।
इंडियन नेशनल बिब्लियोग्राफी (Indian National Bibliography) भारत के राष्ट्रीय पुस्तकालय का एक मासिक अभिलेख हैं, जिसमे पुस्तक प्रदाय (सार्वजनिक पुस्तकालय) अधिनियम (Delivery of Books Public libraries Act) के अंतर्गत प्राप्त पुस्तको को शामिल किया जाता हैं ।
भारत के राष्ट्रीय पुस्तकालय का वेबसाइट :- राष्ट्रीय पुस्तकालय का प्रथम आधिकारिक वेबसाइट (www.nlindia.org) का उद्घाटन दिनांक 22 जनवरी, 2002 को शाम 4.30 बजे प. बंगाल के तत्कालीन राज्यपाल महामहिम श्री वीरेन जे. शाह ने किया था। यह वेबसाइट साइबर एनीमेट्रिक्स प्रा.लि. द्वारा तैयार किया गया था।

भारत के राष्ट्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्षों की सूची :-
01. श्री जॉन मैक़फारलेन - (1901-1906)
02. श्री हरिनाथ दे - (1907-1911)
03. श्री जे. ए. चैपमैन - (1911-1930)
04. श्री के. एम. असादुल्ला - (1930-1947)
05. श्री बी. एस. केशवन - (1948-1963, 1970-1971)
06. श्री वाई. एम. मूले (1963-1967)
07. श्री डी. आर. कालिया - (1967-1970)
08. प्रो. टी. के. श्रीनिवास अय्यंगार - (1980-1980)
09. श्रीमती कल्पना दासगुप्ता - (1983-1995)
10. श्री टी. ए. वी. मूर्ति - (1986-1987)
11. डॉ. आर. रामचन्द्रन - (2001-2014)
12. श्री एच.पी. गेदाम - (2006-2012)

भारत के राष्ट्रीय पुस्तकालय के निदेशको की सूची :-
01. डॉ. आर. के. दासगुप्ता - (1977-1980)
02. प्रो. अशीन दासगुप्ता - (1984-1990)
03. डॉ. डी. एन. बनर्जी - (1992-1997)
04. डॉ. रामानुज भट्टाचार्जी - (1998)
05. श्री हरजीत सिंह - (1998))
06. श्री ए. आर. बंद्योपाध्याय - (1998-2000)
07. डॉ. श्यामलकांति चक्रवर्ती - (2001-2003)
08. डॉ. रामानुज भट्टाचार्जी - (2003-2004)
09. श्री के.के. बनर्जी - (2004)
10. प्रो. सुधेंदु मंडल - (2004-2007)
11. डॉ. रामचंद्रन - (2007-2008)
12. श्री के.के. बनर्जी - (2008-2010)
13. प्रो. स्वपन चक्रवर्ती - (2010)

भारत के राष्ट्रीय पुस्तकालय के महानिदेशको की सूची :-
01. प्रो. स्वपन चक्रवर्ती - (2010 Nov - 2013 Apr)
02. श्री के.के. बनर्जी - (2013 Apr - 2013 Nov)
03. डॉ. पी.वाई. राजेंद्र कुमार - (2013 Nov - 2015 May)
04. डॉ. अरूण कुमार चक्रवर्ती - (2015 May- 2017 Aug)
05. डॉ. राघवेंद्र सिंह, भा.प्र.से. - (2017 Aug - 2017 Sep)
06. डॉ. अरूण कुमार चक्रवर्ती - (2017 Aug - 2018 Dec)
07. श्री श्रवण कुमार - (2018 Dec - 2019 May)
08. श्री ए डी चौधुरी - (2019 May -2019 Nov)
09. श्री पद्म लोचन साहु - (2019 Nov -)



Important Topic of Library & Information Science

List of Library Commissions and Committees in Indiadia)
List of Cataloguing Code and Year of Publication
Social Networking
ज़ोटेरो | Zotero
Academia | एकेडेमिया
अमेरिकन लाइब्रेरी एसोसिएशन (ALA)
List of Social Network with Developer’s Name & Year of Origin
भारतीय पुस्तकालय संघ : Indian Library Association
पुस्तकालय विज्ञान के पाँच सूत्र : Five Laws of Library Science
Abbreviations /(Full Form)
भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय : National Library of India
राष्ट्रीय पुस्तकालय : National Library
आई. एस. बी. एन.: (ISBN)
विकिपीडिया :(Wikipedia)
यूनेस्को :(Unesco)
पुस्तकालय :(Library)
शब्दकोश : (Dictionaries)
पुस्तकालय स्वचालन सॉफ्टवेयर :(Library Automation Software)
महत्त्वपूर्ण दिवस :(Important Days)
पुस्तकालय संघ : (Library Association)

LISpedia @ 2022
All Right Reserved

Created by :
Mukesh Kushwah
.

Visitor

visit counter