विलोम शब्द MCQ : Set-02


Q.01 : “आलोक” का विलोम शब्द है-

A.अंधकार
B. अद्भुत
C. अज्ञात
D. रात्रि
Answer : A. अंधकार

Q.02 : “ज्येष्ठ ” का विलोम शब्द है-

A. कनिष्ठ
B. पूर्व
C. भूत
D. अगज
Answer : A. कनिष्ठ

Q.03 : “गमन” का विलोम शब्द है-

A. जाना
B. आगमन
C. उतरना
D. चढ़ना
Answer : B. आगमन

Q.04 : “मौन” का विलोम शब्द है-

A. मौखिक
B. मुखर
C. मयंक
D. विकार
Answer : B. मुखर

Q.05 : “विस्तार” का विलोम शब्द है-

A. लघु
B. छोटा
C. संक्षेप
D. सूक्ष्म
Answer : C. संक्षेप

Q.06 : “गरिमा” का विलोम शब्द है-

A. अंधकार
B. लघिमा
C. नीचता
D. घर्णा
Answer : B. लघिमा

Q.07 : “मौखिक” का विलोम शब्द है-

A. कथित
B. लिखित
C. पठित
D. अलिखित
Answer : B. लिखित

Q.08 : “अनाथ” का विलोम शब्द है-

A. धनी
B. निर्धन
C. सनाथ
D. बेकार
Answer : C. सनाथ

Q.09 : “निर्दय” शब्द का विलोम है-

A. सदय
B. सह्य
C. सहदय
D. सभय
Answer : A. सदय

Q.10 : “उन्मीलन” शब्द का विलोम है-

A. अनुमीलन
B. निमीलन
C. अवमीलन
D. मीलन
Answer : B. निमीलन

Q.11 : “चिंरतन” शब्द का विलोम लिखिए-

A. चिन्ता करने वाला
B. नश्वर
C. चिन्ता नहीं करने वाला
D. चिंता
Answer : B. नश्वर

Q.12 : “अनुग्रह” शब्द का विलोम लिखिए-

A. ग्रहण
B. विग्रह
C. गृहीत
D. आग्रह
Answer : B. विग्रह

Q.13 : “अनभिज्ञ” का विलोम है।

A. अज्ञ
B. प्रज्ञ
C. अभिज्ञ
D. अविज्ञ
Answer : C. अभिज्ञ

Q.14 : “सौम्य” शब्द का विलोम है –

A. सौभाग्य
B. उग्र
C. शत्रु
D. दुराशय
Answer : B. उग्र

Q.15 : “हास्” शब्द का विलोम है-

A. हास्य
B. हंसी
C. हस्त
D. वृद्धि
Answer : D. वृद्धि

Q.16 : “न्यून” शब्द का विलोम है-

A. नवीन
B. नगर
C. नवनीत
D. अधिक
Answer : D. अधिक

Q.17 : “पुष्ट” शब्द का विलोम है-

A. दुष्ट
B. क्षीण
C. पुरस्कार
D. प्रकृति
Answer : B. क्षीण

Q.18 : “गुंण” शब्द का विलोम है-

A. गुड़
B. दोष
C. गुणा
D. ग्रहस्थ
Answer : B. दोष

Q.19 : “स्वजाति” का विलोम है –

A. अजाति
B. कुजाति
C. विजाति
D. सुजाति
Answer : C. विजाति

Q.20 : “उन्मूलन” का बिलोम है –

A. आमुलन
B. रोपण
C. निमीलन
D. समूलन
Answer : B. रोपण

Q.21 : “अमित” शब्द का विलोम है-

A. सुमित
B. परिमित
C. कुमित
D. दुर्मित
Answer : B. परिमित

Q.22 : “श्री गणेश' शब्द का बिलोम है –

A. इति
B. इतिश्री
C. अथ
D. इत्यालम्‌
Answer : B. इतिश्री

Q.23 : “धनी” का विलोम शब्द है –

A. धनहीन
B. निर्धन
C. अधनी
D. अधीन
Answer : B. निर्धन

Q.24 : “उन्मीलन” का विलोम शब्द है-

A. अवमीलन
B. सुमेलन
C. अनुमीलन
D. निमीलन
Answer : D. निमीलन

Q.25 : “अधिकृत” शब्द का विलोम है-

A. अनाधिकृत
B. अनाधिकारिक
C. अनधिकृत
D. प्राधिकृत
Answer : C. अनधिकृत