सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बंधित बहुवैकल्पिक प्रश्न (MCQ of Indus Valley Civilization) : Set-05


Q.01 : लोथल नामक स्थान पर, निम्नोक्त सभ्यताओं में से किसका जहाजी मालघाट था?

A.सिंधु घाटी
B. मेसोपोटामियाई
C. मिस्त्री
D. फारसी
Answer : A. सिंधु घाटी

Q.02 : सिंधु घाटी के लोगों की एक महत्वपूर्ण रचना निम्नलिखित में से किसकी मूर्ति थी?

A. नृत्य करती हुई बालिका
B. नटराज
C. बुद्ध
D. नरसिम्हा
Answer : A. नृत्य करती हुई बालिका

Q.03 : हड़प्पन संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहाँ से मिले हैं?

A. कालीबंगा
B. धौलावीरा
C. कोटडीजी
D. आम्री
Answer : B. धौलावीरा

Q.04 : हड़प्पाकालीन ताम्र रथ प्राप्त हुआ था-

A. राखीगढ़ी से
B. दैमाबाद से
C. कुनाल से
D. बनवाली से
Answer : B. दैमाबाद से

Q.05 : हड़प्पा का उत्खनन करने वाला प्रथम पुरातत्वविद जो इसके महत्व को समझ पाया था-

A. मॉर्टिमर ह्वीलर
B. ए. कनिंघम
C. सर जॉन मार्शल
D. जॉर्ज एफ. डेल्स
Answer : C. सर जॉन मार्शल

Q.06 : निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

A. लोथल – एस. आर. राव
B. धौलावीरा – बी. के. थापड़
C. सुरकोटदा – जे. पी. जोशी
D. हड़प्पा – दयाराम साहनी
Answer : B. धौलावीरा – बी. के. थापड़

Q.07 : किसने ‘सिंधु सभ्यता’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था?

A. सर मॉर्टिमर ह्वीलर
B. सर जॉन मार्शल
C. अर्नेस्ट मैके
D. एम. एस. वत्स
Answer : B. सर जॉन मार्शल

Q.08 : अधिसंख्य हड़प्पा स्थल स्थित है-

A. गंगा घाटी में
B. सरस्वती घाटी में
C. सिंधु घाटी में
D. नर्मदा घाटी में
Answer : C. सिंधु घाटी में

Q.09 : बिना दुर्ग के एकमात्र सिंधु नगर कौन-सा था?

A. चन्हुदड़ो
B. कालीबंगन
C. हड़प्पा
D. मोहनजोदड़ो
Answer : A. चन्हुदड़ो

Q.10 : एक जुते हुए खेत की खोज की गई थी-?

A. मोहनजोदड़ो में
B. कालीबंगा में
C. हड़प्पा में
D. लोथल में
Answer : B. कालीबंगा में

Q.11 : सिंधु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में निम्नलिखित में से किस स्थल से घरों में कुओं के अवशेष मिले हैं?

A. कालीबंगा
B. मोहनजोदड़ो
C. लोथल
D. हड़प्पा
Answer : B. मोहनजोदड़ो

Q.12 : सिंधु घाटी सभ्यता का कौन-सा स्थान अब पाकिस्तान में है?

A. कालीबंगा
B. हड़प्पा
C. लोथल
D. आलमगीरपुर
Answer : B. हड़प्पा

Q.13 : हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति_ थी|

A. वर्ण-आधारित
B. दास-श्रमिक आधारित
C. उचित समतावादी
D. जाति-आधारित
Answer : C. उचित समतावादी

Q.14 : युग्म शवाधान का साक्ष्य प्राप्त हुआ है-

A. हड़प्पा से
B. लोथल से
C. मोहनजोदड़ो से
D. रंगपुर से
Answer : B. लोथल से

Q.15 : हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यत: किस रंग का उपयोग हुआ था?

A. नीला-हरा
B. नीला
C. पाण्डु
D. लाल
Answer : D. लाल

Q.16 : हड़प्पा में प्रमुख अंत्येष्टि प्रथा थी-

A. राख को कलश में रखकर गाड़ना
B. दाह-संस्कार
C. स्थल के निर्देश के लिए स्मारक बनाना
D. मृत्तिका-पात्र के साथ शरीर का विस्तारित शवाधान
Answer : D. मृत्तिका-पात्र के साथ शरीर का विस्तारित शवाधान

Q.17 : मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है-

A. उत्तर वैदिककाल
B. पूर्व आर्य
C. मौर्यकाल
D. कुषाण काल
Answer : B. पूर्व आर्य

Q.18 : हड़प्पा सभ्यता में पक्की मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण किस विधि से किया गया-

A. दो साँचा पद्धति
B. चिकीटी पद्धति
C. एक साँचा पद्धति
D. जोड़कर
Answer : B. चिकीटी पद्धति

Q.19 : सिंधु सभ्यता के मापक किस गुणन भार के हैं-

A. 10 गुणज भार के
B. 14 गुणज भार के
C. 16 गुणज भार के
D. 8 गुणज भार के
Answer : C. 16 गुणज भार के

Q.20 : सिंधु घाटी की सभ्यता की अधिकतर मुहरें किस पदार्थ से निर्मित की गयी थी?

A. अकीक से
B. सेलखड़ी से
C. पकी मिट्टी से
D. तांबे से
Answer : B. सेलखड़ी से

Q.21 : निम्नलिखित में से कौन-सा एक हड़प्पा पुरास्थल हिंदूकुश पर्वतश्रृंखला के उत्तर में स्थित है?

A. सुतकागेंडोर
B. शोर्तुगाई
C. मांडा
D. चान्हूदड़ो
Answer : B. शोर्तुगाई

Q.22 : हड़प्पीय स्थलों को खुदाइयों में ऊंट की हड्डियाँ कहाँ से प्राप्त हुई है?

A. लोथल
B. कालीबंगा
C. हड़प्पा
D. रोपड़
Answer : B. कालीबंगा

Q.23 : हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मुहरें सर्वाधिक लोकप्रिय थी?

A. अण्डाकार
B. चौकोर
C. गोलाकार
D. बेलनाकार
Answer : B. चौकोर

Q.24 : मृण-पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है?

A. कालीबंगा से
B. बनावली से
C. सुरकोटड़ा से
D. लोथल से
Answer : D. लोथल से

Q.25 : किस हड़प्पीय स्थल से चावल का साक्ष्य प्राप्त हुआ है?

A.मोहनजोदड़ो
B. चन्हूदड़ो
C. लोथल
D. मुंडिगाक
Answer : C. लोथल