बौद्ध धर्म से सम्बंधित बहुवैकल्पिक प्रश्न (MCQ of Buddha Dharma) : Set-05


Q.01 : ‘संसार अस्थिर और क्षणिक है’ का निम्न में किससे संबंध है-

A. बौद्ध
B. जैन
C. गीता
D. वेदांत
Answer : A. बौद्ध

Q.02 : मृगदाव (सारनाथ) में बुद्ध द्वारा दिया गया प्रथम उपदेश निम्न में से किस नाम से जाना जाता है-

A. धम्मचक्र प्रवर्तन
B. महाभिनिष्क्रमण
C. धर्म ज्ञान दर्शन
D. धम्मचक्र सुत्त
Answer : A. धम्मचक्र प्रवर्तन

Q.03 : सारनाथ में अपना प्रथम प्रवचन किसने दिया-

A. शंकराचार्य
B. महात्मा बुद्ध
C. महावीर
D. गुरु नानक
Answer : B. महात्मा बुद्ध

Q.04 : निम्नलिखित में से किस राज-परिवार में महिलायें बौद्ध धर्म को प्रश्रय देती थी जबकि पुरुष प्राय: वैदिक धर्म का पालन करते थे?

A. सातवाहन
B. इक्ष्वाकु
C. गुप्त
D. वाकाटक
Answer : B. इक्ष्वाकु

Q.05 : गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गई?

A. राजगृह
B. कपिलवस्तु
C. वैशाली
D. श्रावस्ती
Answer : C. वैशाली

Q.06 : अफगानिस्तान का बामियान प्रसिद्ध था-

A. हाथी दाँत के काम हेतु
B. बुद्ध प्रतिमा के लिए
C. हिन्दू मंदिर के कारण
D. स्वर्ण सिक्कों के टंकण हेतु
Answer : B. बुद्ध प्रतिमा के लिए

Q.07 : स्तूप से संबंधित सही है-

A. धर्मचक्र
B. महाभिनिष्क्रमण
C. सांड
D. महापरिनिर्वाण
Answer : D. महापरिनिर्वाण

Q.08 : आलारकलाम कौन थे?

A. महत्त्वपूर्ण बौद्ध संत
B. बुद्ध के शिष्य
C. बुद्ध के अध्यापक
D. शासक जिन्होंने बौद्ध धर्म की आलोचना की
Answer : C. बुद्ध के अध्यापक

Q.09 : चतुर्थ बौद्ध परिषद निम्नलिखित के संरक्षण में संपन्न हुई थी-

A. वसुमित्र
B. कनिष्क
C. नागार्जुन
D. अश्वघोष
Answer : B. कनिष्क

Q.10 : बौद्ध तथा जैन दोनों ही धर्म विश्वास करते हैं कि-

A. मृत्यु के पश्चात ही मोक्ष संभव है
B. कर्म तथा पुनर्जन्म के सिद्धांत सही है
C. स्त्री तथा पुरुष दोनों ही मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं
D. जीवन में मध्यम मार्ग सर्वश्रेष्ठ है
Answer : B. कर्म तथा पुनर्जन्म के सिद्धांत सही है

Q.11 : बौद्ध दर्शन के अनुसार ‘कारण एवं कार्य के सिद्धांत’ को इस प्रकार जाना जाता है-

A. प्रतीत्यसमुत्पाद
B. तृष्णा
C. अष्टांग
D. अविद्या
Answer : A. प्रतीत्यसमुत्पाद

Q.12 : निम्न में से किस शासक ने द्वितीय बौद्ध सभा का आयोजन किया था?

A. अजातशत्रु
B. कालाशोक
C. आनंद
D. अशोक
Answer : B. कालाशोक

Q.13 : जातक से सम्बन्धित वर्णन सही है-

A. बुद्ध के जन्म
B. बुद्ध के निर्वाण
C. बुद्ध के पूर्व जन्म की कथा
D. धर्मचक्रप्रवर्तन
Answer : C. बुद्ध के पूर्व जन्म की कथा

Q.14 : बौद्ध संघ में प्रवेश पाने वाली पहली स्त्री कौन थी?

A. यशोधरा
B. गौतमी प्रजापति
C. आम्रपाली
D. माया देवी
Answer : B. गौतमी प्रजापति

Q.15 : विश्व का सबसे ऊँचा कहा जाने वाला ‘विश्व शांति स्तूप’ बिहार में कहाँ है-

A. नालंदा
B. वैशाली
C. पटना
D. राजगीर
Answer : D. राजगीर

Q.16 : लुम्बिनी गौतम बुद्ध का जन्म स्थान था, इसका समर्थन किसके एक अभिलेख से होता है?

A. कनिष्क
B. हर्ष
C. धर्मपाल
D. अशोक
Answer : D. अशोक

Q.17 : निम्नलिखित में से किस स्थान की यात्रा बुद्ध ने नहीं की थी?

A. कपिलवस्तु
B. उज्जयिनी
C. वैशाली
D. कौशाम्बी
Answer : B. उज्जयिनी

Q.18 : कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी उसकी अध्यक्षता निम्नलिखित में से किसने की थी?

A. नागार्जुन
B. वसुमित्र
C. पार्श्व
D. शूद्रक
Answer : B. वसुमित्र

Q.19 : बौद्धमत में पातिमोक्ख से क्या अभिप्राय है?

A. हीनयान बौद्धमत का विवरण
B. महायान बौद्धमत का विवरण
C. संघ के नियम
D. राजा मेनांडर के प्रश्न
Answer : C. संघ के नियम

Q.20 : निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है? वैपुल्य सूत्र,

A. संस्कृत काव्यात्मकता पर व्याख्याएँ हैं
B. बुद्ध के विस्तारित उपदेश हैं
C. जैन दर्शन के सारभूत तत्व हैं
D. पाली भाषा में तर्कशास्त्र का प्रतिपादन है
Answer : B. बुद्ध के विस्तारित उपदेश हैं

Q.21 : प्राचीन भारत के अष्टसाहद्रिका- प्रज्ञापारमिता साहित्य की मुख्य विषय-वस्तु क्या है?

A. आत्मा की अद्वैत प्रकृति
B. बोधिसत्त्वों द्वारा विकसित आध्यात्मिक सिद्धांत
C. जैन तप के सिद्धांत
D. योग मुद्राओं का प्रतिपादन
Answer : B. बोधिसत्त्वों द्वारा विकसित आध्यात्मिक सिद्धांत

Q.22 : बौद्ध धर्म ने समाज के दो वर्गों को अपने साथ जोड़कर एक महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ा| ये वर्ग थे-

A. वणिक एवं पुरोहित
B. स्त्रियाँ एवं शूद्र
C. साहूकार एवं दास
D. योद्धा एवं व्यापारी
Answer : B. स्त्रियाँ एवं शूद्र

Q.23 : पांचवी बौद्ध परिषद का आयोजन किसने किया था?

A. अशोक
B. हर्ष
C. कनिष्क
D. बिंदुसार
Answer : B. हर्ष

Q.24 : बोधगया में महात्मा बुद्ध ने दो बंजारों को उपदेश देकर अपना उपासक बना लिया था| निम्नलिखित में से वे दो बंजारे कौन थे?

A. मल्लिक और देवदास
B. तपस्सु और शूलक
C. शूलक और देवदास
D. मल्लिक और तपस्सु
Answer : D. मल्लिक और तपस्सु

Q.25 : ‘विसुद्दिमग्ग’ नामक पुस्तक किस संप्रदाय से संबंधित है?

A. महायान
B. दिगम्बर
C. हीनयान
D. वज्रयान
Answer : C. हीनयान