बौद्ध धर्म से सम्बंधित बहुवैकल्पिक प्रश्न (MCQ of Buddha Dharma) : Set-02


Q.01 : “इच्छा सब कष्टों का कारण है” इसका प्रचार करने वाला धर्म कौन-सा है?

A. बौद्ध धर्म
B. जैन धर्म
C. सिख धर्म
D. हिंदू धर्म
Answer : A. बौद्ध धर्म

Q.02 : प्रथम बौद्ध परिषद् कहां आयोजित की गई?

A. राजगृह
B. वैशाली
C. कश्मीर
D. पाटलिपुत्र
Answer : A. राजगृह

Q.03 : मिलिंदपान्हो क्या है?

A. बौद्ध स्थल
B. बौद्ध पाठ
C. बुद्ध का एक नाम
D. कला का बौद्ध नाम
Answer : B. बौद्ध पाठ

Q.04 : बौद्ध ग्रंथ ‘मिलिंदपन्हो’ किस हिन्द-यवन शासक पर प्रकाश डालता है?

A. डेमेट्रियस
B. मिनेण्डर
C. डायोडोरस II
D. स्ट्रैटो 1
Answer : B. मिनेण्डर

Q.05 : निम्न में से किस बौद्ध साहित्य में महात्मा बुद्ध के ‘नैतिक सिद्धांत’ से सम्बन्धित प्रवचन संकलित हैं?

A. जातक कथाएँ
B. विनय पिटक
C. सुत्त पिटक
D. अभिधम्य पिटक
Answer : C. सुत्त पिटक

Q.06 : ‘सप्तपर्णी गुफा’ स्थित है

A. नालंदा में
B. राजगृह में
C. साँची में
D. पावापुरी में
Answer : B. राजगृह में

Q.07 : द्वितीय बौद्ध समिति का आयोजन कहाँ हुआ था?

A. राजगृह में
B. वैशाली में
C. पाटलिपुत्र में
C. काशी (वाराणसी) में
Answer : B. वैशाली में

Q.08 : बुद्ध के जीवन की किस घटना को ‘महाभिनिष्क्रमण’ के रूप में जाना जाता है?

A. उनका जन्म
B. उनका महापरिनिर्वाण
C. उनका गृहत्याग
D. उनका प्रबोधन
Answer : C. उनका गृहत्याग

Q.09 : बौद्धों के पवित्र अवशेषों पर निर्मित गुंबदाकार छत वाली अर्ध-गोलाकार संरचना को क्या कहते हैं?

A. स्तूप
B. धर्मादेश
C. स्तंभ
D. एकाश्मक
Answer : A. स्तूप

Q.10 : बुद्ध, धम्म और संघ मिलकर कहलाते हैं-

A. त्रिवर्ग
B. त्रिरत्न
C. त्रिसर्ग
D. त्रिमूर्ति
Answer : B. त्रिरत्न

Q.11 : गौतम बुद्ध का जन्म स्थान किसके द्वारा अंकित किया जाता है?

A. अशोक मौर्य का “रुम्मिनदेई स्तंभ”
B. मूर्ति
C. पीपल वृक्ष
D. बौद्ध मठ
Answer : A. अशोक मौर्य का “रुम्मिनदेई स्तंभ”

Q.12 : ‘धर्मचक्रप्रवर्त्तन’ किया गया था

A. श्रावस्ती
B. सारनाथ
C. साँची
D. वैशाली
Answer : B. सारनाथ

Q.13 : बुद्ध की मृत्यु जहाँ हुई थी वह स्थान अब कहाँ है?

A. हिमाचल प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार
Answer : C. उत्तर प्रदेश

Q.14 : बौद्ध धर्म का संरक्षक कुषाण शासक कौन था?

A. कौटिल्य
B. कनिष्क
C. अशोक
D. विक्रमादित्य
Answer : B. कनिष्क

Q.15 : बुद्ध द्वारा रूपान्तरित निम्न व्यक्तियों में से कौन-सा अंतिम था?

A. वसुमित्र
B. आनंद
C. गोशल
D. सुभद्द
Answer : D. सुभद्द

Q.16 : ‘विक्रमशिला विहार’ का संस्थापक कौन था?

A. देवपाल
B. गोपाल
C. महिपाल
D. धर्मपाल
Answer : D. धर्मपाल

Q.17 : विख्यात बोरोबुदुर बुद्ध मंदिर कहाँ स्थित है?

A. नेपाल
B. इंडोनेशिया
C. श्रीलंका
D. मलेशिया
Answer : B. इंडोनेशिया

Q.18 : बौद्ध गुफाओं में सबसे अच्छी सुरक्षित गुफा कार्ले है जो निम्न में से कौन से राज्य में है?

A. बिहार
B. महाराष्ट्र
C. उत्तर प्रदेश
D. उत्तराखंड
Answer : B. महाराष्ट्र

Q.19 : महाबोधि मंदिर(Mahabodhi Temple)में स्थित है |

A. तमिलनाडु
B. महाराष्ट्र
C. बिहार
D. आंध्र प्रदेश
Answer : C. बिहार

Q.20 : महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अजंता की गुफाएं जिनमें लगभग 30 चट्टानों को काटकर बौद्ध गुफाएं बनाई गई थी, वह कितनी प्राचीन थी?

A. 8वीं सदी ई. पू.
B. दूसरी सदी ई. पू.
C. 6वीं सदी ई. पू.
D. चौथी सदी ई. पू.
Answer : B. दूसरी सदी ई. पू.

Q.21 : बौद्ध संरचना धामेक स्तूप (Dhamek Stupa) कहाँ पर है?

A. सांची
B. सारनाथ
C. कोणार्क
D. महाबलीपुरम
Answer : B. सारनाथ

Q.22 : निम्नलिखित में से कौन सा एक बुद्ध की शिक्षाओं का संग्रह है?

A. अगामा
B. त्रिपिटक
C. ब्राह्मण
D. पुराण
Answer : B. त्रिपिटक

Q.23 : महाराष्ट्र में स्थित अजंता में चट्टानों को काटकर बनाये गये गुफा स्मारक किस धर्म के हैं?

A. सिक्ख धर्म
B. बौद्ध धर्म
C. जैन धर्म
D. हिंदू धर्म
Answer : B. बौद्ध धर्म

Q.24 : कौन-सी गुफाएं बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म और जैन धर्म के धार्मिक कला की सांस्कृतिक मिश्रण है?

A. अजंता
B. बादामी
C. एलीफेंटा
D. एलोरा
Answer : D. एलोरा

Q.25 : किस स्मारक से, गौतम बुद्ध ने दुनिया के लिए बौद्ध धर्म के अपने दिव्य ज्ञान का प्रचार किया था?

A. हुमायूँ का मकबरा
B. कुतुब मीनार
C. महाबोधि मंदिर समूह
D. लालकिला परिसर
Answer : C. महाबोधि मंदिर समूह