दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
2 सितंबर | विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) |
विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day ) प्रत्येक वर्ष 2 सितंबर को मनाया जाता है। नारियल दिवस के दिन नारियल से बनी विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनियाँ लगाई जाती हैं। |
5 सितंबर | शिक्षक दिवस | शिक्षक-दिवस पर शुभ-कामनाएं! भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारत भर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। |
8 सितंबर | अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) |
17 नवम्बर 1965 को युनेस्को ने 8 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) घोषित किया। इसको पहली बार 1966 में मनाया गया। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है। यह उत्सव दुनियाभर में मनाया जाता है। |
14 सितंबर | हिन्दी दिवस | हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1989 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। |
16 सितंबर | विश्व ओज़ोन दिवस (World Ozone Day) |
विश्व ओज़ोन दिवस (World Ozone Day) या 'ओज़ोन परत संरक्षण दिवस' 16 सितम्बर को पूरे विश्व में मनाया जाता है, 23 जनवरी, 1995 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में पूरे विश्व में इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। |
21 सितंबर | विश्व शांति दिवस | विश्व शांति दिवस अथवा 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' प्रत्येक वर्ष '21 सितम्बर' को मनाया जाता है, वर्ष 1982 से शुरू होकर 2001 तक सितम्बर महीने का तीसरा मंगलवार 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' या 'विश्व शांति दिवस' के लिए चुना जाता था, लेकिन वर्ष 2002 से इसके लिए 21 सितम्बर का दिन घोषित कर दिया गया। |
26 सितंबर | विश्व मूक बधिर दिवस (World Deaf-Dumb Day) |
विश्व मूक बधिर दिवस (World Deaf-Dumb Day) हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह विश्व मूक बधिर सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है। यह सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है। विश्व बधिर संघ (डब्ल्यूएफडी) ने वर्ष 1958 से 'विश्व बधिर दिवस' की शुरुआत की। इस दिन बधिरों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ समाज और देश में उनकी उपयोगिता के बारे में भी बताया जाता है। |
27 सितंबर | विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) |
विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1980 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यटन दिवस आयोजित करने की शुरुआत 27 सितंबर को की थी, तब से आज तक निरंतर विश्व पर्यटन दिवस सभी विश्व के संगठन के देश मनाते चले आ रहे हैं। |
29 सितंबर | विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) |
विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) प्रत्येक वर्ष '29 सितम्बर' को सारे विश्व में मनाया जाता है। दिल से जुड़ी बीमारियों तथा उसे स्वस्थ्य रखने के सम्बंध में ही इस दिवस को मनाया जाता है। |