दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
1 अक्टूबर | विश्व वृद्धजन दिवस (International Day for the Elderly) |
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस (International Day Of Older Persons) अथवा 'अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस' अथवा 'अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस' अथवा 'विश्व प्रौढ़ दिवस' अथवा 'अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' प्रत्येक वर्ष '1 अक्टूबर' को मनाया जाता है। पहली बार 'अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस' 1991 को मनाया गया था। |
2 अक्टूबर | लालबहादुर शास्त्री जन्म दिवस – Lal Bahadur Shastri Birthday | |
2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जन्म दिवस – Mahatma Gandhi birthday | |
4 अक्टूबर | विश्व पशु कल्याण दिवस (World Animal Welfare Day) | विश्व पशु कल्याण दिवस (World Animal Welfare Day) एक अन्तरराष्ट्रीय दिवस है, जो कि प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन असीसी के सेंट फ्रांसिस का जन्मदिवस भी है, जो कि जानवरों के महान संरक्षक थे। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1931ईस्वी में परिस्थिति विज्ञानशास्त्रियों के सम्मलेन में इटली के शहर फ्लोरेंस में की गयी थी। संयुक्त राष्ट्र ने “पशु कल्याण पर एक सार्वभौम घोषणा” के नियम एवं निर्देशों के अधीन अनेक अभियानों की शुरुआत की।। |
8 अक्टूबर | भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) |
भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसी मौके को याद करते हुए हर साल इस दिन को भारतीय वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) को आधिकारिक तौर पर सर्वप्रथम 8 अक्तूबर 1932 को भारतीय साम्राज्य की सहायक वायु सेना के रूप में मनाया गया था। |
9 अक्टूबर | विश्व डाक दिवस(World Post Day) | विश्व डाक दिवस (World Post Day) 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। 9 अक्टूबर 1874 को ’’यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’’ के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैण्ड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किया था इसीकारण विश्व डाक दिवस मनाने के लिए यह दिन चुना गया। |
14 अक्टूबर | विश्व मानक दिवस (World Standards Day) |
विश्व मानक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day) प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन उन हजारों विशेषज्ञों के प्रयासों का सम्मान करता है जो अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (एएसएमई), अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (आईईसी), अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईएसओ), अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार जैसे मानक विकास संगठनों के भीतर स्वैच्छिक मानकों को विकसित करते हैं। यूनियन (आईटीयू), इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स संस्थान (आईईईई) और इंटरनेट इंजीनियरिंग टास्क फोर्स (आईईटीएफ)। विश्व मानकों का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए है। |
17 अक्टूबर | अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस (गरीब दिवस) |
पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने 1993 में अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस मनाया था, तत्पश्चात प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को निर्धनता उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 1992 को प्रस्ताव पारित किया था। इसका प्रमुख उद्देश्य विकासशील देशों में निर्धनता को समाप्त करना है। इस दिवस के द्वारा निर्धनता में रह रहे लोगों के साथ सक्रीय साझेदारी के द्वारा उन्हें निर्धनता से बाहर लाने के प्रयास पर बल दिया जाता है। |
16 अक्टूबर | विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) | विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) प्रत्येक वर्ष '16 अक्टूबर' को मनाया जाता है। यह दिवस विश्व में लोगों को खाद्यान्न की महत्ता समझने और उसकी बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित करता है। |
24 अक्टूबर | विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) | विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) प्रत्येक वर्ष '24 अक्टूबर' को मनाया जाता है, क्योंकि अक्टूबर माह में ही जोनास सॉक का जन्म हुआ था, जो वर्ष 1955 में पोलियो की पहली वैक्सीन का आविष्कार करने वाली टीम के प्रमुख थे। |
31 अक्टूबर | विश्व बचत दिन(World Thrift day) | विश्व बचत दिन, (World Thrift day) 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी स्थापना 31 अक्टूबर 1924को इटली से हुई। |