दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
12 नवंबर | राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day) |
राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day) प्रत्येक वर्ष '12 नवम्बर' को मनाया जाता है। 12 नवम्बर (1896) डॉ. सालीम अली का जन्म दिवस है, जो कि विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ थे। इन्हें भारत में "पक्षी मानव" के नाम से भी जाना जाता था। |
14 नवंबर | विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) |
विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। निरन्तर मधुमेह रोगियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए 1991 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रति वर्ष विश्व मधुमेह दिवस आयोजित करने का विचार किया। इस हेतु उन्होंने 14 नवंबर का दिन चयनित किया। 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस के रूप में वर्ष 1991 से मनाया जा रहा है। |
14 नवंबर | बाल दिवस (Children’s Day) |
बाल दिवस (Children’s Day) प्रत्येक 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। |
16 नवंबर | राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) |
राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) प्रत्येक वर्ष '16 नवम्बर' को मनाया जाता है। प्रथम प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी। परिणाम स्वरूप 4 जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई, जिसने 16 नवम्बर, 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवम्बर को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' के रूप में मनाया जाता है। |
16 नवंबर | विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस (World Environment Protection Day) |
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस (World Environment Protection Day) प्रतिवर्ष '26 नवम्बर' को मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं लोगों को जागरूक करने के सन्दर्भ में सकारात्मक कदम उठाने के लिए मनाते हैं। यह दिवस 'संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम' (यूएनईपी) के द्वारा आयोजित किया जाता है। |
17 नवंबर | अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस (International Students Day) |
अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस (International Students Day) अथवा 'अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस' प्रत्येक वर्ष '17 नवम्बर' को मनाया जाता है। अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस' चेकोस्लोवाकिया की राजधानी 'प्राग' में नाज़ियों द्वारा मार दिये गए छात्रों की याद में मनाया जाता है। |