दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
1 मई | अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labour Day) |
अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाने की शुरूआत 1 मई 1886 से मानी जाती है जब अमेरिका की मज़दूर यूनियनों नें काम का समय 8 घंटे से ज़्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। |
3 मई | अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) |
'अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस' '3 मई को मनाया जाता है। मीडिया की आज़ादी का मतलब है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी राय कायम करने और सार्वजनिक तौर पर इसे जाहिर करने का अधिकार है।इस दिवस को मनाने का निर्णय वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के 'जन सूचना विभाग' ने मिलकर किया था। |
6 मई | मोतीलाल नेहरू जयंती (Motilal Nehru Jayanthi) |
|
8 मई | वर्ल्ड रेड क्रॉस डे (World Red Cross Day) |
विश्व रेडक्रास दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। |
11 मई | राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (National Technology Day) |
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष '11 मई' को मनाया जाता है। वर्ष 1998 में '11 मई' के दिन ही भारत ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परमाणु परीक्षण पोखरण, राजस्थान में किया गया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह भी उल्लेखनीय है कि घरेलू स्तर पर तैयार एयरक्राफ्ट 'हंस-3' ने भी इसी दिन परीक्षण उड़ान भरी थी। इसके अलावा इसी दिन भारत ने त्रिशूल मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। यह दिवस हमारी ताकत, कमज़ोरियों, लक्ष्य के विचार मंथन के लिये मनाया जाता है, जिससे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमें देश की दशा और दिशा का सही ज्ञान हो सके। |
12 मई | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) |
नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली 'फ्लोरेंस नाइटइंगेल' के जन्म दिवस पर हर साल दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसमनाया जाता है। |
15 मई | विश्व परिवार दिवस (World Family Day) |
समूचे संसार में लोगों के बीच परिवार की अहमियत बताने के लिए हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1994 मे संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने 1994 को अंतर्राष्ट्रीय परिवार वर्ष घोषित किया था। 1995 से यह सिलसिला जारी है। |
17 मई | विश्व दूरसंचार दिवस (World Telecommunication Day) |
विश्व दूरसंचार दिवस प्रत्येक वर्ष '17 मई' को मनाया जाता है। 'विश्व दूरसंचार दिवस' मनाने की परंपरा 17 मई, 1865 में शुरू हुई थी, लेकिन आधुनिक समय में इसकी शुरुआत 1969 में हुई, नवम्बर, 2006 में टर्की में आयोजित पूर्णाधिकारी कांफ्रेंस में यह भी निर्णय लिया गया था, कि 'विश्व दूरसंचार' एवं 'सूचना' एवं 'सोसाइटी दिवस', तीनों को एक साथ मनाया जाए। |
21 मई | आंतकविरोधी दिवस (Anti-Terrorism Day) |
आंतकविरोधी दिवस हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 21 मई को लोगों को आतंकवाद विरोधी सामाजिक कार्य और मानव पीड़ा और जीवन पर इसके प्रभाव से लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. 21 मई 1991 को भारत के सातवें प्रधान मंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय आतंकवाद दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई थी. |
21 मई | अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) |
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) हर साल 21 मई को मनाया जाता है। 2015 में चाय पर एफएओ इंटरगवर्नमेंटल ग्रुप (आईजीजी) में भारत द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के आधार पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में नामित किया है। |
22 मई | राजा राममोहन राय जयंती (Raja Ram Mohan Roy Jubilee) |
|
27 मई | जवाहरलाल नेहरू स्मृति दिवस (Jawaharlal Nehru Memorial Day) |
|
31 मई | विश्व धूम्रपान निषेध दिवस (World No Smoking Day) |
विश्व धूम्रपान निषेध दिवस अथवा 'विश्व तम्बाकू निषेध दिवस' अथवा 'अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस' प्रत्येक वर्ष 31 मई को मनाया जाता है। तम्बाकू से होने वाले नुक़सान को देखते हुए साल 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य देशों ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसके द्वारा 7 अप्रैल, 1988 से इस दिवस को मनाने का फ़ैसला किया गया। इसके बाद हर 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस मनाने का फ़ैसला किया गया। |