दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
4 मार्च | राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day) |
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day) भारत में प्रति वर्ष 4 मार्च को मनाया जाता है। इसी दिन से ही एक सप्ताह तक चलने वाला सुरक्षा अभियान भी शुरू हो जाता है। कार्यस्थलों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस की शुरुआत 4 मार्च, 1966 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना हुई थी। |
7 मार्च | गोविंद बल्लभ पंत स्मृति दिवस (Govind Ballabh Pant Martyrs Day) |
|
8 मार्च | अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) |
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। |
17 मार्च | कल्पना चावला का जन्म दिवस (Kalpana Chawla’s Birthday) |
|
20 मार्च | विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) |
विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) प्रत्येक वर्ष '20 मार्च' को मनाया जाता है। यह दिवस पूरी दुनिया में गौरैया पक्षी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। |
21 मार्च | विश्व वन दिवस (World Forest Day) |
21 मार्च, 2018 को संपूर्ण विश्व में विश्व वन दिवस (World Forest Day) मनाया गया। इस दिवस के मनाने का उद्देश्य वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वर्तमान और भावी पीढ़ी के विकास को सुदृढ़ बनाना है। |
22 मार्च | विश्व जल दिवस (World Water Day) |
विश्व जल दिवस (World Water Day) 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना है साथ ही यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है। ब्राजील में रियो डी जेनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई तथा वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपने सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जल संरक्षण का महत्व साफ पीने योग्य जल का महत्व आदि बताना था। |
23 मार्च | विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) |
विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization, डब्ल्यूएमओ) द्वारा वर्ष 2011 में विश्व मौसम विज्ञान दिवस के अवसर पर 'जलवायु हमारे लिए' (Climate for You) विषय पर जोर दिया गया। जबकि वर्ष 2013 में इसका विषय था- जीवन और संपत्ति के संरक्षण हेतु मौसम का अवलोकन। इस दिवस पर देश के विभिन्न हिस्सों में बैठकें, संगोष्ठियां और अन्य कार्यक्रम होते हैं जिनमें मौसमविज्ञानी आपस में विचार एवं अनुभव बांटते हैं तथा इसपर चर्चा करते हैं कि इस उभरते विज्ञान के ज्ञान का न केवल भारतीयों बल्कि मानवजाति के कल्याण के लिए कैसे बेहतर उपयोग किया जाए। |
23 मार्च | भगत सिंह शहीदी दिवस (Bhagat Singh Martyrdom Day) |
23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की देश-भक्ति को अपराध की संज्ञा देकर फाँसी पर लटका दिया गया। कहा जाता है कि मृत्युदंड के लिए 24 मार्च की सुबह तय की गई थी लेकिन किसी बड़े जनाक्रोश की आशंका से डरी हुई अँग्रेज़ सरकार ने 23 मार्च की रात्रि को ही इन क्रांति-वीरों की जीवनलीला समाप्त कर दी। रात के अँधेरे में ही सतलुज के किनारे इनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। |
24 मार्च | विश्व क्षयरोग दिवस / विश्व तपेदिक दिवस / विश्व टीबी दिवस (World Tuberculosis Day) |
विश्व क्षयरोग दिवस / विश्व तपेदिक दिवस / विश्व टीबी दिवस (World Tuberculosis Day) प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। टी.बी. का पूरा नाम है ट्यूबरकुल बेसिलाई। यह एक छूत का रोग है और इसे प्रारंभिक अवस्था में ही न रोका गया तो जानलेवा साबित होता है। यह व्यक्ति को धीरे-धीरे मारता है। टी.बी. रोग को अन्य कई नाम से जाना जाता है, जैसे तपेदिक, क्षय रोग तथा यक्ष्मा। विश्व क्षय रोग दिवस के माध्यम से टी.बी. जैसी समस्या के विषय में और इससे बचने के उपायों के विषय में बात करने में मदद मिलती है। |
27 मार्च | विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) |
अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच दिवस (World Theatre Day) की स्थापना 1961 में नेशनल थियेट्रिकल इंस्टीट्यूट द्वारा की गई थी। तब से यह प्रति वर्ष 27 मार्च को विश्वभर में फैले नेशनल थियेट्रिकल इंस्टीट्यूट के विभिन्न केंद्रों में तो मनाया ही जाता है, रंगमंच से संबंधित अनेक संस्थाओं और समूहों द्वारा भी इस दिन को विशेष दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। इस दिवस का एक महत्त्वपूर्ण आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संदेश है, जो विश्व के किसी जाने माने रंगकर्मी द्वारा रंगमंच तथा शांति की संस्कृति विषय पर उसके विचारों को व्यक्त करता है। 1962 में पहला अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संदेश फ्रांस की जीन काक्टे ने दिया था। वर्ष 2002 में यह संदेश भारत के प्रसिद्ध रंगकर्मी गिरीश कर्नाड द्वारा दिया गया था। |
31 मार्च | इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility) |
इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility) हर साल 31 मार्च को मनाया जाता है । यह सर्वप्रथम 31 मार्च, 2009 को मनाया गया था । इस दिन की स्थापना 2009 में मिशिगन के अमेरिका स्थित ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता रशेल क्रैंडल (Rachel Crandall) ने की थी । यह दिन ट्रांसजेंडर लोगों की सराहना के लिए और दुनिया भर में ट्रांसजेंडर लोगों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में उनके योगदान की प्रशंसा के लिए समर्पित है । |