दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
1 जून | अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस (International Child Protection Day) |
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (International Day for Protection of Children OR International Children's Day) प्रत्येक वर्ष 1 जून को मनाया जाता है। यह दिवस सबसे पुराना अंतर्राष्ट्रीय उत्सव है जो 1950 से मनाया जा रहा है। इस के शुरुआत रूस में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पहली बार सन 1949 में मनाया गया था। इसका निर्णय मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में किया गया था। 1 जून सन 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में 'अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस' पहली बार मनाया गया था। |
1 जून | विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) |
विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) संपूर्ण विश्व में 1 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दूध के संबंध में ध्यान आकर्षित करना एवं दूध उद्योग से जुड़ी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए अवसर प्रदान करना है। प्रथम विश्व दुग्ध दिवस 1 जून, 2001 को मनाया गया था। |
5 जून | विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) |
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। |
8 जून | विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) |
विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) प्रतिवर्ष '8 जून' को मनाया जाता है। समुद्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1992 में की गई थी। सन 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने के फैसले के बाद और सन 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक मान्यता दिए जाने के बाद से यह दिवस मनाया जाने लगा है। |
8 जून | विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumor Day) |
'विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस' प्रतिवर्ष '8 जून' को मनाया जाता है। इस दिवस को सबसे पहले 'जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन (डॉयचे हिरनट्यूमरहिल्फ़)' द्वारा मनाया गया था। |
12 जून | विश्व बालश्रम निषेध दिवस (World Child Labor Prohibition Day) |
विश्व बालश्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) प्रत्येक वर्ष 12 जून को मनाया जाता है। भारत में बालश्रम की समस्या दशकों से प्रचलित है। भारत सरकार ने बालश्रम की समस्या को समाप्त क़दम उठाए हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 खतरनाक उद्योगों में बच्चों के रोजगार पर प्रतिबंध लगाता है। भारत की केंद्र सरकार ने 1986 में बालश्रम निषेध और नियमन अधिनियम पारित कर दिया। इस अधिनियम के अनुसार बालश्रम तकनीकी सलाहकार समिति नियुक्त की गई। इस समिति की सिफारिश के अनुसार, खतरनाक उद्योगों में बच्चों की नियुक्ति निषिद्ध है। 1987 में, राष्ट्रीय बालश्रम नीति बनाई गई थी। |
14 जून | विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) |
विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) 14 जून को घोषित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल 14 जून को 'रक्तदान दिवस' मनाया जाता है। वर्ष 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 100 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान नीति की नींव डाली है। वर्ष 1997 में संगठन ने यह लक्ष्य रखा था कि विश्व के प्रमुख 124 देश अपने यहाँ स्वैच्छिक रक्तदान को ही बढ़ावा दें। |
18 जून | महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस Maharani Laxmi Bai balidan (Martyr’s Day) |
|
19 जून | विश्व एथनिक दिवस (World Ethnic Day) |
विश्व एथनिक दिवस (World Ethnic Day) प्रतिवर्ष '19 जून' को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। विश्व संस्कृति के संरक्षण तथा उसे सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाना घोषित हुआ है। |
20 जून | विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) |
यह दिवस प्रत्येक वर्ष 20 जून को उन लोगों के साहस, शक्ति और संकल्प के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें प्रताड़ना, संघर्ष और हिंसा की चुनौतियों के कारण अपना देश छोड़कर बाहर भागने को मजबूर होना पड़ता है। शरणार्थियों की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करने और शरणार्थी समस्याओं को हल करने के लिए ही यह दिवस मनाया जाता है। |
21 जून | विश्व संगीत दिवस (World Music Day) |
विश्व संगीत दिवस (World Music Day) प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। विश्व संगीत दिवस को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’ (Fête de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ म्यूजिक फेस्टिवल है। इसकी शुरुआत 1982 में फ्रांस में हुई। इसको मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से म्यूजिक का प्रोपेगैंडा तैयार करने के अलावे एक्सपर्ट व नए कलाकारों को एक मंच पर लाना है। |
21 जून | विश्व योग दिवस (World Yoga Day) |
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी । |
23 जून | अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस (International Widow Day) |
अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस (International Widow Day) 23 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। सभी उम्र, क्षेत्र और संस्कृति की विधवाओं की स्थिति को विशेष पहचान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 जून, 2011 को पहली बार अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस की घोषणा की थी, जो प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। |
29 जून | सांख्यिकी दिवस (Statistics Day) |
सांख्यिकी दिवस ( Statistics Day) भारत में प्रत्येक वर्ष '29 जून को मनाया जाता है। यह महत्त्वपूर्ण दिवस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस के आर्थिक योजना और सांख्यिकी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में मनाया जाता है। |