दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
1 जुलाई | चिकित्सक दिवस (Doctor’s Day) |
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor's Day) चिकित्सकों को समर्पित है। अलग-अलग देशों में यह दिवस भिन्न-भिन्न तिथियों पर मनाया जाता है। भारत में 'चिकित्सक दिवस' प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। |
1 जुलाई | भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस | भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस 1 जुलाई को मनाया जाता है। 1 जुलाई 1955 को भारत सरकार ने इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का अधिग्रहण (नाम बदलकर) कर इसका नामकरण 'भारतीय स्टेट बैंक' रख दिया। |
11 जुलाई | विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) |
विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) विश्वभर में जनसंख्या संबंधी मुद्दों की गंभीरता और महत्व पर ध्यान दिलाने के लिए प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को वर्ष 1989 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की शासकीय परिषद द्वारा शुरू किया गया था। यह वह दिन था, जब विश्व की जनसंख्या 11 जुलाई वर्ष 1987 को पांच अरब थी, इस दिन इस वार्षिक कार्यक्रम स्थापन की अगुवाई की हुयी थी। |
18 जुलाई | नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस | नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रति वर्ष 18 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा शान्ति के लिये नोबल पुरस्कार विजेता पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्म दिवस की यादगार के रूप में मनाया जाता है। इसका निर्णय 18 जुलाई 2010 को, जब मंडेला 92 वर्ष के हुए तब से प्रति वर्ष मनाने के लिये लिया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अली ट्रेकी ने बताया कि यह निर्णय एक ऐसे महान व्यक्ति को सम्मानित करने के लिये लिया गया जिसने आम लोगों की भलाई के लिये न सिर्फ़ काम किया अपितु उसकी कीमत भी चुकायी। |
23 जुलाई | राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) |
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) भारत में प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1927 में इंडियन प्रसारण कंपनी ने बंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था। |
26 जुलाई | कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas ) |
कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिये एक महत्वपूर्ण दिवस है। इसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ। इसमें भारत की विजय हुई। इस दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है। |
28 जुलाई | विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) |
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं। विलुप्त होते जीव जंतु और वनस्पति की रक्षा का विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संकल्प लेना ही इसका उद्देश्य है। |
28 जुलाई | विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) |
विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day)" प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन वायरल हेपेटाइटिस (viral hepatitis) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। |
31 जुलाई | विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) |
विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) हर साल 31 जुलाई को दुनिया की प्राकृतिक (world’s natural) और सांस्कृतिक विरासत (cultural heritage) की रक्षा के लिए रेंजर्स द्वारा किए कार्य के दौरान मारे गए या घायल हुए रेंजरों की याद मे मनाया जाता है। विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) अंतर्राष्ट्रीय रेंजर महासंघ (International Ranger Federation) द्वारा बनाया गया था। इस दिवस को सर्वप्रथम 2007 में आयोजित किया गया था। |