दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
4 जनवरी | विश्व ब्रेल दिवस (Wrold Braille Day) |
ब्रेल पद्धति का आविष्कार 1821 में एक नेत्रहीन फ्रांसीसी लेखक लुई ब्रेल ने किया था। इसी उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। |
9 जनवरी | एनआरआई दिवस (प्रवासी भारतीय दिवस) (Pravasi Bharatiya Divas) |
प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की शुरुवात सन 2003 से हुई थी। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी के दिमाग की उपज थी। |
10 जनवरी | विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) |
विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) प्रति वर्ष 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने की थी। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। |
12 जनवरी | राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) |
स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन |
15 जनवरी | सेना दिवस (Army Day) |
फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा 1949 में इस दिन सेना की बाग डोर अंग्रेजों से अपने हाथ में ली थी । |
21 जनवरी | मणिपुर स्थापना दिवस, मेघालय स्थापना दिवस, त्रिपुरा स्थापना दिवस | |
23 जनवरी | देश प्रेम दिवस | नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन |
24 जनवरी | राष्ट्रीय लड़की बाल दिवस (National Girl Child Day) |
राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) 24 जनवरी को मनाया जाता है। 24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। |
25 जनवरी | राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters' Day) |
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters' Day) प्रत्येक वर्ष २५ जनवरी को मनाया जाता है। इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी होगी। इस सिलसिले में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे और उन्हें निर्वाचन फोटो पहचान पत्र सौंपे जाएंगे। |
25 जनवरी | हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस | |
26 जनवरी | भारत गणतन्त्र दिवस (Republic Day) |
गणतन्त्र दिवस (Republic Day) भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। |
26 जनवरी | अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (World Customs Organization / WCO) |
26 जनवरी 2016 को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस का अयोजन 26 जनवरी 1953 को विश्व सीमा शुल्क संगठन (डबल्युसीओ) के गठन की स्मृति में किया जाता है. |
27 जनवरी | अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मृति दिवस (International Holocaust Remembrance Day) |
सबसे बड़ा नाजी मृत्यु शिविर, औस्च्विज़्-बिर्केनौ (Auschwitz-Birkenau) 27 जनवरी, 1945 को सोवियत सैनिकों ने मुक्त कराया था । |
30 जनवरी | शहीद दिवस (Martyr's Day) |
महात्मा गांधी की शहादत दिवस । |