दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
1 फ़रवरी | तटरक्षक दिवस | तटरक्षक दिवस भारत में 1 फ़रवरी को मनाया जाता है। 1 फ़रवरी 1977 को भारतीय तटरक्षक की स्थापना हुई थी। इसलिए इस दिन भारतीय तटरक्षक स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वीर जवानों के प्रति समर्पित है जो अपनी जान की परवाह किए बगैर अपना जीवन देश सेवा में लगा देते हैं। |
4 फ़रवरी | विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) |
1933 में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ ने स्विट्जरलैंड में जिनेवा में पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया। यह दिवस कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने, लोगों को शिक्षित करने, इस रोग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दुनिया भर में सरकारों और व्यक्तियों को समझाने तथा हर साल लाखों लोगों को मरने से बचाने के लिए मनाया जाता है। |
11 फ़रवरी | पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस | |
12 फ़रवरी | महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस | |
13 फ़रवरी | सरोजिनी नायडू की जयंती | |
14 फ़रवरी | सेंट वेलेंटाइन दिवस (Valentine's Day) |
14 फ़रवरी 269 ई. में संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतार दिया गया। फिर 496 ई. में पोप ग्लेसियस ने 14 फ़रवरी को 'सेंट वेलेंटाइन्स डे' घोषित कर दिया। |
20 फ़रवरी | विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice) |
विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice) प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण विश्व में 20 फ़रवरी को मनाया जाता है। यह दिवस विभिन्न सामाजिक मुद्दों, जैसे- बहिष्कार, बेरोजगारी तथा ग़रीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों, जैसे- संयुक्त राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा लोगों से सामाजिक न्याय हेतु अपील जारी की जाती है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सामाजिक न्याय देशों के मध्य समृद्ध और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के लिए एक अंतर्निहित सिद्धांत है। सामाजिक न्याय का अर्थ है- लिंग, आयु, धर्म, अक्षमता तथा संस्कृति की भावना को भूलकर समान समाज की स्थापना करना। |
20 फ़रवरी | अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस | |
21 फ़रवरी | अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) |
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फ़रवरी को मनाया जाता है। 17 नवंबर, 1999 को यूनेस्को ने इसे स्वीकृति दी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषाई एवँ सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले। |
24 फ़रवरी | केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस | केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रत्येक वर्ष '24 फ़रवरी' को मनाया जाता है। आज ही के दिन वर्ष 1944 में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक क़ानून बनाया गया था। देश के औद्योगिक विकास में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इस विभाग ने करों का भुगतान आसान करने के लिए कर प्रणाली में सुधार किया और तकनीकों के प्रयोग को बढ़ाया। |
28 फ़रवरी | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) |
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फ़रवरी को भारत में मनाया जाता है। 28 फ़रवरी सन् 1928 को सर सी वी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। |