दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
1 दिसंबर | विश्व एड्स दिवस |
विश्व एड्स दिवस की शुरूआत 1 दिसंबर 1988 को हुई थी जिसका उद्देश्य, एचआईवी एड्स से ग्रसित लोगों की मदद करने के लिए धन जुटाना, लोगों में एड्स को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना और एड्स से जुड़े मिथ को दूर करते हुए लोगों को शिक्षित करना था। |
1 दिसंबर | सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस (Border Security Force Establishment Day) |
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भारत की सीमा रक्षा सेना है| यह एक अर्धसैनिक बल है, जिसकी स्थापना 1 दिसंबर, 1965 को शांति के समय के दौरान भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकने के लिए है| यह बल केंद्र सरकार की घर मामला मंत्रालय के नियंत्रण के अंतर्गत आता है| |
2 दिसंबर | अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस (International Slavery Elimination Day) |
संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2 दिसंबर को 'अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस' के तौर पर मनाने की घोषणा की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति को रोकने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद से हर साल 2 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस’ मनाने का उद्देश्य “दासता के समकालीन स्वरूपों जैसे-व्यक्तियों की तस्करी, यौन शोषण, बालश्रम के सबसे खराब तरीके, जबरन शादी, सशस्त्र संघर्ष में इस्तेमाल के लिए बच्चों की जबरन भर्ती का उन्मूलन” करना है। |
2 दिसंबर | राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) |
प्रत्येक वर्ष भारत में '2 दिसम्बर' को मनाया जाता है। यह दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 'भोपाल गैस त्रासदी' में अपनी जान गँवा दी थी। उन मृतकों को सम्मान देने और याद करने के लिये भारत में हर वर्ष इस दिवस को मनाया जाता है। |
3 दिसंबर | डा. राजेन्द्र प्रसाद जयंती (Dr. Rajendra Prasad Jayanti) |
राजेन्द्र प्रसाद (3 दिसम्बर 1884 – 28 फरवरी 1963) भारत के प्रथम राष्ट्रपति Rajendra Prasad थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था जिसकी परिणति 26 जनवरी 1950 को भारत के एक गणतंत्र के रूप में हुई थी। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने स्वाधीन भारत में केन्द्रीय मन्त्री के रूप में भी कुछ समय के लिए काम किया था। पूरे देश में अत्यन्त लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेन्द्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था। |
4 दिसंबर | भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) |
प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है। 3 दिसंबर को भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाक सेना के ख़िलाफ़ जंग की शुरुआत कर चुकी थी। वहीं, 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची नौसैनिक अड्डे पर भी हमला बोल दिया था। इस यु्द्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। नौसेना ने पाकिस्तान के तीन जहाज नष्ट कर दिए थे। इसमें भारतीय नौसेना का आई.एन.एस. खुकरी भी पानी में डूब गया था। इसमें 18 अधिकारियों सहित लगभग 176 नौसैनिक सवार थे। |
5 दिसंबर | विश्व मृदा दिवस |
विश्व मिट्टी दिवस की संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर वर्ष 5 दसंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उदेश्य किसानो और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। |
7 दिसंबर | सशस्त्र सेना का झंडा दिवस (Flag Day of the Armed Forces) |
सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है- 1. युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, 2. सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु, 3. सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु। इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बाँट कर किया जाता है। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते है। |
8 दिसंबर | दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस (South Asian Regional Organization Day) |
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन अथवा 'दक्षेस' (South Asian Association for Regional Cooperation or 'SAARC') दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन (economic and political organization) है। इसकी स्थापना 8 दिसम्बर 1985 को भारत, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान, श्रीलंका और भूटान द्वारा मिलकर की गई थी। सन् 1970 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने दक्षिण एशियाई देशों का एक व्यापार गुट का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को 1981 में स्वीकृत किया गया और 1983 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विदेश मत्रियों के द्वारा इसे अपनाया गया, और इसके उपरांत 1985 में 7 देशों के सहयोग से सार्क का गठन किया गया। लम्बे अवधि के उपरांत सातों देशों की सहमति से अफ़गानिस्तान को 13 नवंबर 2005 में शामिल किया गया। सार्क का मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कृषि के क्षेत्र का विकास करना है और साथ ही जनसंख्या और स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों और परिवहन सुविधाओं के सुधार का समाधान करना है। |
10 दिसंबर | मानवाधिकार दिवस |
मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है, इस महत्त्वपूर्ण दिवस की नींव विश्व युद्ध की विभीषिका से झुलस रहे लोगों के दर्द को समझ कर और उसको महसूस कर रखी गई थी। 'संयुक्त राष्ट्र संघ' की महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणापत्र को अधिकारिक मान्यता प्रदान की थी। |
16 दिसंबर | विजय दिवस |
विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के दिल में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ। |
19 दिसंबर | गोवा मुक्ति दिवस (Goa Liberation Day) |
गोवा मुक्ति दिवस प्रति वर्ष '19 दिसम्बर' को मनाया जाता है। भारत को यूं तो 1947 में ही आज़ादी मिल गई थी, लेकिन इसके 14 साल बाद भी गोवा पर पुर्तग़ाली अपना शासन जमाये बैठे थे। 19 दिसम्बर, 1961 को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन विजय अभियान' शुरू कर गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ालियों के शासन से मुक्त कराया था। |
20 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस (International Human Solidarity Day) |
प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। एकता का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस घोषित किया है। |
23 दिसंबर | राष्ट्रीय किसान दिवस (किसान दिवस) (National Farmer Day) |
भारत के 5 वें प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए 23 दिसंबर को देशभर में किसान दिवस या राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाएगा। प्रधान मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, सिंह ने भारत में किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की। |
24 दिसंबर | राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस |
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भारत में 24 दिसंबर को मनाया जाता है। इसके बाद इस अधिनियम में 1991 तथा 1993 में संशोधन किये गए। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को अधिकाधिक कार्यरत और प्रयोजनपूर्ण बनाने के लिए दिसंबर 2002 में एक व्यापक संशोधन लाया गया और 15 मार्च 2003 से लागू किया गया। परिणामस्वरूप उपभोक्ता संरक्षण नियम, 1987 में भी संशोधन किया गया और 5 मार्च 2004 को अधिसूचित किया गया था। 24 दिसंबर सन् 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पास हुआ थ |
25 दिसंबर | सुशासन दिवस (Good Governance Day) |
सुशासन दिवस (Good Governance Day) प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को पूरे भारत में मनाया जाता है। असल में 25 दिसम्बर हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस है, जो उन्हें हमेशा के लिये आदर और सम्मान देने के लिये सुशासन दिवस के रूप में घोषित किया गया है। भारत सरकार द्वारा यह घोषित किया गया है कि '25 दिसम्बर' (सुशासन दिवस) को पूरे दिन काम किया जायेग |