दिनांक | दिवस | आयोजन का कारण |
---|---|---|
1 अप्रैल | अप्रैल फ़ूल दिवस (April Fools' Day) |
अप्रैल फ़ूल दिवस अर्थात् ‘मूर्ख दिवस’ (April Fools' Day) को 1 अप्रैल के दिन विश्वभर में मौज-मस्ती और हंसी-मजाक के साथ एक-दूसरे को मूर्ख बनाते हुए मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने मित्रों, पड़ोसियों और यहाँ तक कि घर के सदस्यों से भी बड़े ही विचित्र प्रकार के हंसी-मजाक, मूर्खतापूर्ण कार्य और धोखे में डालने वाले उपहार देकर आनंद लेते हैं। |
2 अप्रैल | विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) |
विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) दुनियाभर में प्रत्येक वर्ष 2 अप्रॅल को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में 2 अप्रैल के दिन को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस घोषित किया था। इस दिन उन बच्चों और बड़ों के जीवन में सुधार के कदम उठाए जाते हैं, जो ऑटिज़्म ग्रस्त होते हैं और उन्हें सार्थक जीवन बिताने में सहायता दी जाती है। नीला रंग ऑटिज़्म का प्रतीक माना गया है।। |
7 अप्रैल | विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) |
विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाने की शुरुआत 1950 से हुई। इससे पहले 1948 में 7 अप्रैल को ही डब्ल्यू.एच.ओ. की स्थापना हुई थी। उसी साल डब्ल्यू.एच.ओ. की पहली विश्व स्वास्थ्य सभा हुई, जिसमें 7 अप्रैल से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया। इसका मक़सद दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। |
13 अप्रैल | जलियाँवाला बाग स्मृति-दिवस Jallianwala Bagh Massacre |
|
14 अप्रैल | डॉ. भीमराव राम अंबेडकर जन्मदिवस Ambedkar Jayanti |
|
14 अप्रैल | अग्निशमन दिवस अथवा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस (National Fire Service Day) |
अग्निशमन दिवस अथवा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस (National Fire Service Day) प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है। 14 अप्रैल, 1944को मुम्बई बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज जिसमें रूई की गांठें, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे, में अकस्मात आग लग गयी थी। आगको बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी आग की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर में यह दिवस मनाया जाता है। |
17 अप्रैल | विश्व हीमोफ़ीलिया दिवस (World Hemophilia Day) |
विश्व हीमोफ़ीलिया दिवस (World Hemophilia Day) 17 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हीमोफ़ीलिया रोग और रक्त बहने संबंधी अन्य बीमारियों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है। |
18 अप्रैल | विश्व विरासत दिवस (International Day For Monuments and Sites) |
विश्व विरासत दिवस प्रत्येक वर्ष '18 अप्रैल' को मनाया जाता है। 'संयुक्त राष्ट्र' की संस्था यूनेस्को ने हमारे पूर्वजों की दी हुई विरासत को अनमोल मानते हुए और लोगों में इन्हें सुरक्षित और सम्भाल कर रखने के उद्देश्य से ही इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था। |
22 अप्रैल | पृथ्वी दिवस (Earth Day) |
पृथ्वी दिवस (Earth Day) एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। |
23 अप्रैल | विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day) |
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day) प्रत्येक वर्ष '23 अप्रैल' को मनाया जाता है। इसे 'विश्व पुस्तक दिवस' भी कहा जाता है। लोगों और किताबों के बीच की दूरी को पाटने के लिए यूनेस्को ने '23 अप्रैल' को 'विश्व पुस्तक दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया। यूनेस्को के निर्णय के बाद से पूरे विश्व में इस दिन 'विश्व पुस्तक दिवस' मनाया जाता है।। |
25 अप्रैल | विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) |
विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता है, विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना मई 2007 में 60 वे विश्व स्वास्थ्य सभा के सत्र के दौरान की गई।विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना से पूर्व 25 अप्रैल सन 2001 से मनाए जाने वाले अफ्रीका मलेरिया दिवस के एक वर्ष पश्चात ऐतिहासिक अबुजा घोषणा में 44 मलेरिया ग्रसित देशों ने अफ्रीकी शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किए। |
26 अप्रैल | विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस (World Intellectual Property Day) |
विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस, विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO) के तत्वावधान में प्रतिवर्ष इसके स्थापना दिवस पर 26 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य बौद्धिक सम्पदा के अधिकारों (पेटेंट, ट्रेडमार्क, इंडस्ट्रियल डिजाईन, कॉपीराइट) आदि के प्रति लोगों को जागरुक करना है। |
29 अप्रैल | अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day) |
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day) प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई। यूनेस्को की सहयोगी अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्था की सहयोगी अंतर्राष्ट्रीय नाच समिति ने 29 अप्रैल को नृत्य दिवस के रूप में स्थापित किया। एक महान् रिफॉर्मर जीन जार्ज नावेरे के जन्म की स्मृति में यह दिन अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। |