अनुच्छेद: 043

रेडक्रॉस की स्थापना को सौ वर्ष से भी ऊपर हो गये हैं । 1859 ई. में इटली में सोलफरीनो की लड़ाई में घायल सैनिकों की दर्दनाक हालत देखकर जियाँ हेनरी ड्यूरेंट नामक स्विट्जरलैंड निवासी एक बैंकर को इसके लिए प्रेरणा मिली । ड्यूरेंट ने युद्ध में घायल सैनिकों की देखभाल के लिए एक संस्था बनाने का निश्चत किया । उसे लगा कि सैनिक चाहे किसी भी पक्ष के हों, उनकी चिकित्सा अवश्य होनी चाहिए । ड्यूरैंट ने इसी उद्देश्य से 1864 ई. में स्विट्जरलैंड के जेनेवा नामक नगर में एक समिति बनाई । उसे 1901 ई. में शांति के लिए प्रथम नोबेल पुरस्कार दिया गया । रेडक्रॉस का झण्डा जिसमें सफेद पृष्ठ-भूमि पर लाल क्रॉस बना है, स्विट्जरलैंड के झण्डे का उलटा है ।


Q.01 : सोलफरीनो की लड़ाई हुई थी

A. 1859 ई. में
B. 1864 ई. में
C. 1901 ई. में
D. 1959 ई. में
Answer : A. 1859 ई. में
 

Q.02 : रेडक्रॉस की स्थापना का उद्देश्य था ?

A. गरीब लोगों को चिकित्सा की सुविधा प्रदान करना
B. नोबेल शांति पुरस्कार के लिए धन इकट्ठा करना
C. घायल सैनिकों की चिकित्सा की व्यवस्था करना
D. विजयी पक्ष के सैनिकों के लिए चिकित्सा की व्यवस्था करना
Answer : C. घायल सैनिकों की चिकित्सा की व्यवस्था करना

Q.03 : जियाँ हेनरी ड्यूरेंट ?

A. डॉक्टर था
B. इटली का सैनिक था
C. स्विट्जरलैंड का सैनिक था
D. स्विट्जरलैंड का बैंकर था
Answer : D. स्विट्जरलैंड का बैंकर था
 

Q.04 : ड्यूरैंट को नोबेल पुरस्कार किस बात के लिए मिला ?

A. शांति के लिए
B. युद्ध के लिए
C. रेडक्रॉस के लिए
D. सैनिकों की देखभाल के लिए
Answer : A. शांति के लिए
   

Q.05 :  स्विट्जरलैंड के झण्डे में है ?

A. सफेद पृष्ठ-भूमि पर लाल क्रॉस
B. लाल पृष्ठ-भूमि पर सफेद क्रॉस
C. सफेद पृष्ठ-भूमि पर सफेद क्रॉस
D. लाल पृष्ठ-भूमि पर लाल क्रॉस
Answer : B. लाल पृष्ठ-भूमि पर सफेद क्रॉस


अपठित गद्यांश