अनुच्छेद: 003

एक गांव में एक लड़का रहता था। उसके घर के पास एक पेड़ था। उस पर एक बंदर रहता था। वह बहुत नटखट था, फिर भी उसकी मां उसे बुलाती थी और उसे खाने के लिए केले और मिठाईयां देती थी। एक बार वह लड़का मां के साथ मेला देखने गया। वे लोग घर पर ताला लगाकर सुबह ही चले गए। शाम को लौटने पर उन्होंने एक विचित्र बात देखी। वह बंदर उस दिन पेड़ छोड़कर कहीं नहीं गया। पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर बैठा-बैठा वह सारा दिन उसकी रखवाली करता रहा। उसकी मां ने उस दिन उसको बहुत सारी चीजें खाने को दी।


Q.01 : पेड़ पर कौन रहता था?

(1) कोआ
(2) चिड़िया
(3) बंदर
(4) मैना
Answer : (3) बंदर

Q.02 : लड़के की मां उसको क्या खाने को देती थी?

(1) फल
(2) रोटी
(3) सब्जी
(4) केले और मिठाइयां
Answer : (4) केले और मिठाइयां

Q.03 : लड़के के घर की देखभाल किसने की?

(1) बंदर
(2) चिड़िया
(3) मैना
(4) कुत्ता
Answer : (1) बंदर

Q.04 : मेले से लौटने पर लड़के की मां ने बंदर को क्या दिया?

(1) केले
(2) अमरुद
(3) बहुत सारी चीजें
(4) मिठाईयां
Answer : (3) बहुत सारी चीजें

Q.05 : शाम को लौटने पर विचित्र बात क्या देखी?

(1) बंदर ने सब कुछ तोड़ दिया था
(2) सारा दिन बंदर पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर बैठा रहा
(3) बंदर ने मोहल्ले वालों को परेशान किया
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer : (2) सारा दिन बंदर पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर बैठा रहा


अपठित गद्यांश