जो गुण–दोष का विवेचन करता हो | आलोचक |
---|---|
जो जन्म लेते ही गिर या मर गया हो | आजन्मपात |
किसी नई चीज की खोज करने वाला | आविष्कारक |
जिसका विश्वास न किया जा सके | अविश्वस्त |
वह कवि जो तत्काल कविता कर सके | आशुकवि |
पवित्र आचरण वाला | आचारपूत |
लेखक द्वारा स्वयं की लिखी गई जीवनी | आत्मकथा |
वह चीज जिसकी चाह हो | इच्छित |
किन्ही घटनाओ का कालक्रम से किया गया वर्णन | इतिवृत्त |
इस लोक से संबंधित | इहलौकिक |
जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो | इंद्रजीत |
माँ–बाप का अकेला लड़का | इकलौता |
दूसरे की उन्नति से जलना | ईर्ष्या |
उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा | ईशान / ईशान्य |
पर्वत की निचली समतल भूमि | उपत्यका |
दूसरे के खाने से बची वस्तु | उच्छिष्ट |
किसी भी नियम का पालन नहीं करने वाला | उच्छृंखल |
जिसके ऊपर किसी का उपकार हो | उपकृत |
ऐसी जमीन जो अच्छी उत्पादक हो | उर्वरा |
जो छाती के बल चलता हो (साँप आदि) | उरग |
जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो | उऋण |
जिसका मन जगत से उचट गया हो | उदासीन |
जिसकी दोनों में में निष्ठा हो | उभयनिष्ठ |
ऊपर की ओर जाने वाला | उर्ध्वगामी |
नदी के निकलने का स्थान | उद्गम |
किसी वस्तु के निर्माण में सहायक साधन | उपकरण |
जो उपासना के योग्य हो | उपास्य |
मरने के बाद सम्पत्ति का मालिक | उत्तराधिकारी / वारिस |
सूर्योदय की लालिमा | उषा |
जिसका ऊपर कथन किया गया हो | उपर्युक्त |
कुँए के पास का वह जल कुंड जिसमें पशु पानी पीते हैं | उबारा |
छोटी–बड़ी वस्तुओ को उठा ले जाने वाला | उठाईगिरा |
जिस भूमि में कुछ भी पैदा न होता हो | ऊसर |
सूर्यास्त के समय दिखने वाली लालिमा | ऊषा |
विचारो का ऐसा प्रवाह जिससे कोई निष्कर्ष न निकले | ऊहापोह |
कई जगह से मिलाकर इकट्ठा किया हुआ | एकीकृत |
सांसारिक वस्तुओ को प्राप्त करने की इच्छा | एषणा |
वह स्थिति जो अंतिक निर्णायक हो, निश्चित | एकांतिक |
जो व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर हो | ऐच्छिक |
इंद्रियो को भ्रमित करने वाला | ऐद्रजालिक |
जो उपनिषदोँ से संबंधित हो | औपनिषदिक |
जो मात्र शिष्टाचार, व्यावहारिकता के लिए हो | औपचारिक |
विवाहिता पत्नी से उत्पन्न संतान | औरस |
हड्डियों का ढाँचा | कंकाल |
दो व्यक्तियों के बीच परस्पर होने वाली बातचीत | कथोपकथन |
बर्तन बेचने वाला | कसेरा |
जिसे अपने मत या विश्वास का अधिक आग्रह हो | कट्टर |
जिसकी कल्पना न की जा सके | कल्पनातीत |
ऐसा अन्न जो खाने योग्य न हो | कदन्न |
हाथी का बच्चा | कलभ |
कर्म में तत्पर रहने वाला | कर्मठ |
एक के बाद एक | क्रम |
कान में कही जाने वाली बात | कानाबाती / कानाफूसी |
शृंगारिक वासनाओ के प्रति आकर्षित | कामुक |
जो दुःख या भय से पीड़ित हो | कातर |
अपनी गलती स्वीकार करने वाला | कायल |
दूसरे की हत्या करने वाला | कातिल |
बाल्यावस्था और युवावस्था के बीच की अवस्था | किशोरावस्था |
वृक्ष लता आदि से ढका स्थान | कुञ्ज |
जिस लड़के का विवाह न हुआ हो | कुमार |
ऐसी लड़की जिसका विवाह न हुआ हो | कुमारी |
बुरे कार्य करने वाला | कुकर्मी |
बुरे मार्ग पर चलने वाला | कुमार्गी |
जिसकी बुद्धि बहुत तेज हो | कुशाग्रबुद्धि |
जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो | कुलीन |
किए गए उपकार को मानने वाला | कृतज्ञ |
किए गए उपकार को न मानने वाला | कृतघ्न |
जो धन को अत्यधिक कंजूसी से खर्च करता हो | कृपण |
जिसने संकल्प कर रखा है | कृतसंकल्प |
जो केन्द्र से हटकर दूर जाता हो | केन्द्रापसारी |
जो केन्द्र की ओर उन्मुख हो | केन्द्राभिसारी / केन्द्राभिमुख |
सर्प के शरीर से निकली हुई खोली | केचुली |
जो क्षमा किया जा सके | क्षम्य |
जिसका कुछ ही समय में नाश हो जाए | क्षणभंगुर |
जहाँ धरती और आकाश मिलते हुए दिखाई देते हैं | क्षितिज |
जो भूख मिटाने के लिए बेचैन हो | क्षुधातुर |
भूख से पीड़ित | क्षुधार्त |
आकाशीय पिडो का विवेचन करने वाला | खगोलशास्त्री |
जो व्यक्ति अपने हाथ में तलवार लिए रहता है | खड्गहस्त |
नायक का प्रतिद्वन्द्वी | खलनायक |