जिसका कभी अन्त न हो | अनन्त |
---|---|
जिसका दमन न किया जा सके | अदम्य |
जिस स्थान पर कोई न जा सके | अस्पृश्य |
जिसका विश्वास न किया जा सके | अविश्वस्त |
जो कभी नष्ट न होने वाला हो | अनश्वर |
जो रचना अन्य भाषा की अनुवाद हो | अनूदित |
जिसके पास कुछ न हो अर्थात् दरिद्र | अकिँचन |
जो कभी मरता न हो | अमर |
जो सुना हुआ न हो | अश्रव्य |
जिसको भेदा न जा सके | अभेद्य |
जो साधा न जा सके | असाध्य |
जो चीज इस संसार में न हो | अलौकिक |
जो बाह्य संसार के ज्ञान से अनभिज्ञ हो | अलोकज्ञ |
जिसे लाँघा न जा सके | अलंघनीय |
जिसकी तुलना न हो सके | अतुलनीय |
जिसके आदि (प्रारम्भ) का पता न हो | अनादि |
जिसकी सबसे पहले गणना की जाये | अग्रगण |
सभी जातियों से सम्बन्ध रखने वाला | अन्तर्जातीय |
जिसकी कोई उपमा न हो | अनुपम |
जिसका वर्णन न हो सके | अवर्णनीय |
जिसका खंडन न किया जा सके | अखंडनीय |
जिसे जाना न जा सके | अज्ञेय |
जो बहुत गहरा हो | अगाध |
जिसका चितन न किया जा सके | अचिँत्य |
जिसको काटा न जा सके | अकाट्य |
जिसको त्यागा न जा सके | अत्याज्य |
वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला मूल्य | अधिमूल्य |
जो बिना अन्तर के घटित हो | अनन्तर |
जिसका कोई घर (निकेत) न हो | अनिकेत |
मूलकथा में आने वाला प्रसंग, लघु कथा | अंतःकथा |
जिसका विरोध न हुआ हो या न हो सके | अनिरुद्ध / अविरोधी |
जिसका किसी में लगाव या प्रेम हो | अनुरक्त |
जो अनुग्रह (कृपा) से युक्त हो | अनुगृहीत |
जिस पर आक्रमण न किया गया हो | अनाक्रांत |
जिसका उत्तर न दिया गया हो | अनुत्तरित |
अनुकरण करने योग्य | अनुकरणीय |
जो कभी न आया हो (भविष्य) | अनागत |
जो श्रेष्ठ गुणो से युक्त न हो | अनार्य |
जिसकी अपेक्षा हो | अपेक्षित |
जो मापा न जा सके | अपरिमेय |
नीचे की ओर लाना या खीँचना | अपकर्ष |
जो सामने न हो | अप्रत्यक्ष / परोक्ष |
जिसकी आशा न की गई हो | अप्रत्याशित |
जो प्रमाण से सिद्ध न हो सके | अप्रमेय |
किसी काम के बार–बार करने के अनुभव वाला | अभ्यस्त |
किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा | अभीप्सा |
जो साहित्य कला आदि में रस न ले | अरसिक |
जो कम जानता हो | अल्पज्ञ |
जो वध करने योग्य न हो | अवध्य |
जो विधि या कानून के विरुद्ध हो | अवैध |
जिसका विभाजन न किया जा सके | अविभाज्य / अभाज्य |
जिसका विभाजन न किया गया हो | अविभक्त |
जिस पर विचार न किया गया हो | अविचारित |
जो कार्य अवश्य होने वाला हो | अवश्यंभावी |
जिसको व्यवहार में न लाया गया हो | अव्यवहृत |
जो स्त्री सूर्य भी नहीं देख पाती | असूर्यपश्या |
न हो सकने वाला कार्य आदि | अशक्य |
जो शोक करने योग्य नहीं हो | अशोक्य |
जिस रोग का इलाज न किया जा सके | असाध्य रोग/लाइलाज |
जिससे पार न पाई जा सके | अपार |
बूढ़ा–सा दिखने वाला व्यक्ति | अधेड़ |
जिसका कोई मूल्य न हो | अमूल्य |
जो मृत्यु के समीप हो | आसन्नमृत्यु |
किसी बात पर बार–बार जोर देना | आग्रह |
वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो | आगतपतिका |
जिसकी भुजाएँ घुटनो तक लम्बी हों | आजानुबाहु |
जो अपने ऊपर निर्भर हो | आत्मनिर्भर / स्वावलंबी |
व्यर्थ का प्रदर्शन | आडम्बर |
पूरे जीवन तक | आजीवन |
अपनी हत्या स्वयं करना | आत्महत्या |
अपनी प्रशंसा स्वयं करने वाला | आत्मश्लाघी |
ईश्वर में विश्वास रखने वाला | आस्तिक |
शीघ्र प्रसन्न होने वाला | आशुतोष |
विदेश से देश में माल मँगाना | आयात |
सिर से पाँव तक | आपादमस्तक |
प्रारम्भ से लेकर अंत तक | आद्योपान्त |
अपनी हत्या स्वयं करने वाला | आत्मघाती |
जो अतिथि का सत्कार करता है | आतिथेय / मेजबान |
दूसरे के हित में अपना जीवन त्याग देना | आत्मोत्सर्ग |
जो बहुत क्रूर व्यवहार करता हो | आततायी |
जिसका सम्बन्ध आत्मा से हो | आध्यात्मिक |
जिस पर हमला किया गया हो | आक्रांत |
जिसने हमला किया हो | आक्रांता |
जिसे सूँघा न जा सके | आघ्रेय |
जिसकी कोई आशा न की गई हो | आशातीत |
जो कभी निराश होना न जाने | आशावादी |