World Radiography Day 2023: विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023

World Radiography Day (विश्व रेडियोग्राफी दिवस) हर साल 8 नवंबर को विश्व स्तर मनाया जाता है। यह दिन रेडियोलॉजी (Radiology) के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने और सभी रेडियोलॉजिस्ट, रेडियोग्राफर, रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट और अन्य संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों को इस विषय द्वारा इस दिन एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि रेडियोलॉजी के महत्वपूर्ण हिस्से को पहचाना और बढ़ावा दिया जा सके।

यह दिन एक्स-रे के जन्म की वर्षगांठ का प्रतीक है। पहला World Radiography Day (विश्व रेडियोग्राफी दिवस) 2007 में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर्स एंड रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट्स (International Society of Radiographers and Radiological Technologists) द्वारा 8 नवंबर को मनाया गया था।

World Radiography Day 2023 (विश्व रेडियोग्राफी दिवस 2023) का विषय “Healthcare Heroes” है।

एक्स-रे चिकित्सा क्षेत्र में नैदानिक उपकरणों में से एक है, जो एक बड़ी भूमिका निभाता है जिससे डॉक्टरों को कई प्रकार की समस्याओं का पता लगाने व रोगों का बेहतर और समय पर इलाज करने मे मदद करता है। एक्स-रे की खोज वर्ष 1895 में प्रोफेसर विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन ने की थी।